फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Please report it if anyone asks for a fee in exchange for a VIP pass

Ayodhya News: वीआईपी पास के बदले कोई शुल्क मांगे तो करें सूचित

Fri, 23 Oct 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 Oct 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Please report it if anyone asks for a fee in exchange for a VIP pass
अयोध्या। राम मंदिर में वीआईपी दर्शन पास के नाम पर अवैध वसूली रोकने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने व्यवस्था में बदलाव किया है। अब वीआईपी दर्शन पास पर हिंदी और अंग्रेजी में स्पष्ट रूप से नि:शुल्क अंकित किया जा रहा है।
विज्ञापन


पास बनवाने के नाम पर कोई शुल्क मांगने या वसूली करने पर श्रद्धालु ट्रस्ट से शिकायत कर सकेंगे। इसके लिए पास पर मोबाइल नंबर 8009522111 और ईमेल आईडी भी दर्ज की जा रही है। शिकायतकर्ता की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन


राम मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु रामलला के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इनमें वीआईपी पास के माध्यम से दर्शन करने वाले श्रद्धालु भी शामिल हैं। पास जारी करने की प्रक्रिया में अवैध वसूली रोकने और शिकायत के लिए सीधा माध्यम उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रस्टियों की आईडी से पास बनवाने के नियम में बदलाव : वीआईपी पास जारी करने की व्यवस्था में ट्रस्टियों की आईडी के इस्तेमाल को लेकर भी बदलाव किया गया है।
पहले ट्रस्टियों की आईडी से पास बनवाने के लिए कई लोगों के मोबाइल नंबर जोड़े जा सकते थे। इससे अलग-अलग नंबरों के माध्यम से संबंधित ट्रस्टी की आईडी से पास बनवाए जा रहे थे।


व्यवस्था के दुरुपयोग की आशंका के बाद ट्रस्ट ने अधिकृत व्यक्तियों की संख्या सीमित कर दी है। नई व्यवस्था के तहत अब प्रत्येक ट्रस्टी पास बनवाने के लिए केवल एक व्यक्ति का मोबाइल नंबर पास काउंटर पर अधिकृत रूप से दे सकेगा। उसी व्यक्ति के माध्यम से संबंधित ट्रस्टी की आईडी से पास बनवाए जा सकेंगे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed