फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Spruha topped the state

Ayodhya News: मेहनत रंग लाई, प्रदेश में अव्वल आईं स्पृहा

Fri, 23 Oct 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 Oct 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Spruha topped the state
स्पृहा।
अयोध्या। अयोध्या की स्पृहा गौतम ने बदायूं में 15 से 18 अक्तूबर तक आयोजित अंडर-11 यूपी स्टेट मिनी बैडमिंटन चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल किया। करीब पांच वर्षों से बैडमिंटन का अभ्यास कर रहीं स्पृहा की इस उपलब्धि के पीछे नियमित मेहनत, अनुशासन और परिवार का सहयोग है।
विज्ञापन

मऊशिवाला स्थित आशीर्वाद पुरम कॉलोनी निवासी स्पृहा सनबीम स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा हैं। मूल रूप से गाजियाबाद से ताल्लुक रखने वाले उनके परिवार में खेल के प्रति रुचि बड़े भाई यथार्थ को देखकर जगी। यथार्थ जिला स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप में विजेता रह चुके हैं। पिता डॉ. सचिन गौतम ने भी बच्चों को खेल के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

स्पृहा की दिनचर्या सुबह पांच बजे शुरू होती है। सुबह 7:30 बजे तक अभ्यास करने के बाद वह स्कूल जाती हैं। शाम को 4:30 से 7:30 बजे तक फिर कोर्ट पर अभ्यास करती हैं। रविवार को भी यह क्रम जारी रहता है। डाभासेमर स्टेडियम घर से करीब पांच किलोमीटर दूर है। इतनी दूरी तय कर नियमित अभ्यास के लिए पहुंचने के साथ वह पढ़ाई पर भी ध्यान देती हैं और कक्षा में अच्छा प्रदर्शन करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैडमिंटन के साथ संगीत में भी रुचि
स्पृहा को तबला और हारमोनियम बजाने का भी शौक है। गुरु वाहिद अली के मार्गदर्शन में वह संगीत से जुड़ा पांच साल का कोर्स कर चुकी हैं। अयोध्या महोत्सव समेत जिले के कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग कर चुकी हैं। सहयोगी बच्चों को संगीत सीखते देखकर उनकी भी इसमें रुचि जगी। पिता डॉ. सचिन गौतम आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय में सहायक प्राध्यापक हैं। मां सौम्या राव बेटी को सुबह-शाम अभ्यास के लिए स्टेडियम लेकर जाती हैं। स्पृहा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, भाई, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, क्रीड़ा सचिव धर्मेंद्र सिंह, बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव अनूप दुबे और प्रशिक्षकों राकेश कुशवाहा, कुलदीप श्रीवास्तव व अनुपम शुक्ला को दिया। उनका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने के साथ ओलंपिक में भारत के लिए खेलना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed