फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Father and daughter cremated in their ancestral village

Ayodhya News: पिता-पुत्री का पैतृक गांव में हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 23 Oct 2026 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Father and daughter cremated in their ancestral village
अरविंद व उनकी बेटी आर्या की फाइल फोटो।
सोहावल। गंगा एक्सप्रेसवे पर बदायूं-शाहजहांपुर सीमा के पास हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले अरविंद दुबे (48) और उनकी बेटी आर्या (15) का शव बृहस्पतिवार शाम पैतृक गांव अयोध्या लाया गया। बृहस्पतिवार देर शाम गमगीन माहौल में पिता-पुत्री का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

अरविंद परिवार के साथ विजयदशमी पर गांव झामदुबे पुरवा, कोडडीह, सरैया बड़ागांव आए थे। यहां हवन-पूजन और भंडारे के बाद बुधवार को स्कॉर्पियो से दिल्ली स्थित अपने घर लौट रहे थे। रात करीब 8:40 बजे गंगा एक्सप्रेसवे पर उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अरविंद और उनकी बेटी आर्या की मौत हो गई, जबकि गाड़ी में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

परिवार के करीबी राजेश कुमार तिवारी के मुताबिक, हादसे में अरविंद की पत्नी रुपाली (45), बेटा उत्कर्ष (12), बहन सुनीता और भांजी कलश घायल हुए हैं। उनका बरेली के एक निजी अस्पताल और दातागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। हादसे की खबर मिलते ही परिवार और गांव में मातम पसर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अरविंद अपने भाइयों के साथ दिल्ली में पेंट बनाने की फैक्टरी चलाते थे। वह ठेके पर काम भी करते थे। उनके भाई ओम प्रकाश दुबे पुलिस विभाग में सेवारत हैं। परिवार में विजयदशमी पर हवन-पूजन और भंडारे के आयोजन की परंपरा रही है। इस बार भी वह परिवार के साथ गांव आए थे। धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिल्ली लौट रहे थे। इसी बीच हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed