{"_id":"6afd7c83373237e1af0eeeeb","slug":"video-video-ayathhaya-ma-20-lkha-sharathathhalo-na-ka-cathahakasa-parakarama-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अयोध्या में 20 लाख श्रद्धालुओं ने की चौदहकोसी परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अयोध्या में 20 लाख श्रद्धालुओं ने की चौदहकोसी परिक्रमा
20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बुधवार को अयोध्या में 42 किलोमीटर लंबी चौदहकोसी परिक्रमा की। अक्षय नवमी पर शुरू हुई इस परिक्रमा में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। पूरी रामनगरी रामनाम की धुन और जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान रही।
परिक्रमा का निर्धारित मुहूर्त बुधवार सुबह 1:21 बजे था। हालांकि, श्रद्धालुओं ने शुभ घड़ी की प्रतीक्षा किए बिना ही परिक्रमा शुरू कर दी। यह सिलसिला 24 घंटे से अधिक समय तक चलता रहा। बुजुर्गों, युवाओं, महिलाओं और बच्चों सहित सभी ने रामनगरी की परिक्रमा कर पुण्य अर्जित किया।
परिक्रमा पथ पर भजन मंडलियां चल रही थीं और श्रद्धालु एक-दूसरे को जय श्रीराम कहकर उत्साह बढ़ा रहे थे। सरयू तट पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी, जहां उन्होंने स्नान कर अपनी थकान मिटाई।
परिक्रमा पूरी करने के बाद श्रद्धालु मंदिरों की ओर मुड़ गए। हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन के लिए 500 मीटर लंबी कतार लगी रही। कनक भवन और नागेश्वरनाथ में भी दर्शनार्थियों की भीड़ रही। पिछले दो दिनों में तीन लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।