{"_id":"6afde86b700df00de5013bf4","slug":"steps-of-faith-move-along-a-new-path-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-163295-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: नई राह पर बढ़े आस्था के कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: नई राह पर बढ़े आस्था के कदम
Wed, 18 Nov 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या। आस्था की राह सदियों पुरानी थी, लेकिन इस बार उस पर चलने का अनुभव नया था। रामनगरी की चौदहकोसी परिक्रमा में श्रद्धालुओं के कदम पहली बार नवनिर्मित फोरलेन परिक्रमा पथ पर बढ़े तो परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम दिखाई दिया।
पिछले करीब तीन साल से चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग निर्माणाधीन था, जो कि इस बार पूरा हुआ। मंगलवार मध्यरात्रि से परिक्रमा के लिए इस पर आस्था का सैलाब उमड़ा तो व्यवस्था और सुविधाओं ने श्रद्धालुओं को कई नए अनुभव दिए। नवनिर्मित फोरलेन पर डिवाइडर और फुटपाथ पर लगाए गए आधुनिक प्रकाश खंभों की लाइटें पूरे मार्ग को जगमगाती रहीं। एक ओर पारंपरिक इंतजाम से रोशन परिक्रमा पथ था तो दूसरी ओर आधुनिक लाइटों की चमक। प्रकाश की इस दोहरी व्यवस्था ने रात के अंधेरे को मानो उत्सव की उजास में बदल दिया।
1140 करोड़ से संवरा परिक्रमा पथ
चौदहकोसी परिक्रमा मार्ग के चौड़ीकरण और विस्तारीकरण की करीब 1140.24 करोड़ रुपये की परियोजना को मार्च 2023 में प्रदेश मंत्रिमंडल ने मंजूरी दी थी। निर्माण कार्य 16 अक्तूबर 2023 को शुरू हुआ था। मार्ग की सजावटी प्रकाश व्यवस्था के लिए करीब 50 करोड़ रुपये की योजना बनाई गई।