{"_id":"6afde8bf5abfbea8370ef097","slug":"feet-measured-the-perimeter-of-ayodhya-ayodhya-news-c-97-1-ayo1005-163298-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पांवों ने नापी अयोध्या की परिधि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पांवों ने नापी अयोध्या की परिधि
Wed, 18 Nov 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
परिक्रमा में शामिल श्रद्धालु।
अयोध्या।
न उम्र की बंदिश, न दूरी की थकान और न ही रास्ते की कठिनाइयों की परवाह... रामनगरी की धरती पर जब लाखों श्रद्धालुओं के कदम अयोध्या की परिधि नापने लगे तो मानो हर किसी का मन मानो राम के चरणों में ही ठहर गया। हर ओर जय श्रीराम का उद्घोष, भजन-कीर्तन की स्वर लहरियां और श्रद्धा से सराबोर भक्तों की अविरल कतार दिखाई दी।
कोई वर्षों से लगातार परिक्रमा करता आ रहा है तो कोई पहली बार इस पुण्य यात्रा का सहभागी बना। किसी ने मन्नतों की गठरी लेकर कदम बढ़ाए तो किसी ने मन की शांति के लिए राह पकड़ी। कुछ श्रद्धालु ऐसे भी थे जिनके लिए उम्र और शारीरिक कठिनाइयां बाधा नहीं बन सकीं। लाठी के सहारे धीरे-धीरे बढ़ते कदमों में भी रामलला के प्रति अटूट विश्वास झलक रहा था।
मध्य प्रदेश के खंडवा से आए रामेश्वर शरण ने बताया कि वह पिछले करीब दो दशक से परिक्रमा में आते हैं।
परिक्रमा मार्ग पर जगह-जगह सेवा और समर्पण के दृश्य भी दिखाई दिए। कहीं श्रद्धालुओं को जलपान कराया जा रहा था तो कहीं थके हुए यात्रियों को बैठने और विश्राम की व्यवस्था मिली।