{"_id":"6ab919317f7e738b160cdc7f","slug":"video-video-24-ghata-btha-bha-naha-mal-40-varashhaya-shava-kalsha-ka-shava-saltanapara-taka-pahaca-tama-2026-09-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: 24 घंटे बाद भी नहीं मिला 40 वर्षीय शिव कैलाश का शव, सुल्तानपुर तक पहुंची टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: 24 घंटे बाद भी नहीं मिला 40 वर्षीय शिव कैलाश का शव, सुल्तानपुर तक पहुंची टीम
अयोध्या के रूदौली तहसील क्षेत्र में गोमती नदी में लापता 40 वर्षीय शिव कैलाश निषाद की तलाश 24 घंटे बाद भी जारी है। बाबा बाजार थानाध्यक्ष शैलेंद्र आजाद पुलिस टीम के साथ बोट से नदी में उतरकर शिव कैलाश की तलाश में जुटे हैं। नदी के तेज बहाव के बीच तलाश करते हुए पुलिस टीम सुल्तानपुर जनपद की सीमा तक पहुंची, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है।
मीरमऊ घाट निवासी शिव कैलाश का घर गोमती नदी के किनारे ही है। परिजनों के अनुसार शनिवार की सुबह घर से बाहर गए थे। काफी देर तक वापस नहीं लौटे तो उनकी तलाश शुरू की गई। इस दौरान छोटे बच्चों ने नदी किनारे उनकी चप्पल पड़ी होने की जानकारी दी। इसके बाद उनके नदी में गिरने की आशंका जताई गई।
हैरत की बात यह है कि किसी ने शिव कैलाश को नदी में डूबते हुए नहीं देखा। परिजनों के अनुसार उन्हें मिर्गी के दौरे भी आते थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि वह नित्यक्रिया के लिए नदी किनारे गए हों और इसी दौरान अचानक दौरा पड़ने से नदी में गिर गए हों। हालांकि उनके नदी में डूबने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बाबा बाजार थानाध्यक्ष शैलेंद्र आजाद ने बताया कि पुलिस टीम बोट से नदी के बहाव की दिशा में लगातार तलाश कर रही है। टीम सुल्तानपुर जनपद की सीमा तक पहुंच चुकी है, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। नदी का बहाव तेज होने के कारण तलाश अभियान में परेशानी आ रही है।एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है। बचाव दल नदी के संभावित स्थानों पर लगातार तलाश कर रहा है। 24 घंटे बाद भी शिव कैलाश का पता नहीं चलने से परिजनों की चिंता बढ़ती जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।