{"_id":"6b02b835fe0edba75709adf5","slug":"video-three-personalities-selected-for-mati-ratna-samman-2026-in-ayodhya-announced-at-press-conference-2026-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में माटी रत्न सम्मान 2026 के लिए तीन हस्तियों का चयन, प्रेसवार्ता में हुई घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में माटी रत्न सम्मान 2026 के लिए तीन हस्तियों का चयन, प्रेसवार्ता में हुई घोषणा
अयोध्या में अशफाक उल्ला खां शहीद शोध संस्थान की ओर से माटी रत्न सम्मान 2026 को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्या कांत पांडे ने सम्मान के लिए चयनित तीन नामों की घोषणा की।
सूर्या कांत पांडे ने बताया कि इस वर्ष माटी रतन सम्मान के लिए तीन लोगों का चयन किया गया है। इनमें लखनऊ के वीरेंद्र सागर, दिल्ली की डॉ. सैय्यद मोबीन जेहरा और पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का नाम शामिल है।
उन्होंने बताया कि इन तीनों हस्तियों को समाज, साहित्य, शिक्षा और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। संस्थान हर वर्ष देश की माटी से जुड़े ऐसे लोगों को सम्मानित करता है, जिन्होंने अपने कार्य से समाज को नई दिशा दी है।
प्रेस वार्ता में बताया गया कि सम्मान समारोह की तिथि और स्थान की घोषणा जल्द की जाएगी। समारोह में संस्थान के पदाधिकारी, साहित्यकार, समाजसेवी और गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।
इस दौरान राजा पांडेय, विश्व प्रताप सिंह, आशाराम जागरथ, जफ़र इकबाल, लड्डू लाल यादव, दान बहादुर सिंह, जुनैद अहमद, अब्दुल रहमान व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।