{"_id":"6a93fb618bd1167f63091a90","slug":"video-sharakashhanae-janamabhama-mathara-naramanae-ka-le-ayathhaya-ma-mahata-natayagapal-thasa-na-kaya-rajata-shal-ka-pajana-2026-08-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में महंत नृत्यगोपाल दास ने किया रजत शिला का पूजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए अयोध्या में महंत नृत्यगोपाल दास ने किया रजत शिला का पूजन
अयोध्या में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र और श्री कृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने श्रावणी पर्व पर रजत (चांदी) निर्मित शिला का पूजन किया। यह पूजन उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर मस्जिद केस के हिंदू पक्षकार दिनेश फलाहारी के आह्वान पर किया। मणिराम छावनी पर जैसे ही शिला पहुंची, मणिराम छावनी के उत्तराधिकारी कमल नयन कमल दास, जानकी दास जी संतों और श्रद्धालुओं के साथ शिला की पुष्प वर्षा के साथ अगवानी की। इस अवसर पर गगन भेदी नारों के साथ अयोध्या हुई हमारी है, अब मथुरा की बारी है... के जयकारे लगे। दिनेश फलाहारी ने बताया कि रजत शिला को सर्वप्रथम पवित्र सरयू नदी में स्नान कराकर पूजित किया गया और महाआरती का साक्षी बनाया गया। बताते चले कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास श्री कृष्ण जन्म भूमि न्यास के भी अध्यक्ष हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।