{"_id":"6ae06ea1b74a6e7ac70ecadf","slug":"video-rld-busy-preparing-for-assembly-elections-emphasis-on-strengthening-organization-at-booth-level-in-ayodhya-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा रालोद, अयोध्या में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटा रालोद, अयोध्या में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर
अयोध्या में राष्ट्रीय लोकदल की ओर से मंगलवार को प्रेस क्लब में जिला कार्यसमिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी राम सिंह पटेल रहे। जिला अध्यक्ष बलराम यादव समेत अन्य पदाधिकारियों ने नई कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत किया। बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष, संगठन सचिव और आमंत्रित सदस्यों की समीक्षा की गई।
राम सिंह पटेल ने कहा कि रालोद एनडीए गठबंधन के साथ है। विधानसभा चुनाव में सीटों और प्रत्याशियों का फैसला पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलकर करेंगे। गठबंधन के प्रत्याशियों को जिताने के लिए कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करेंगे। पार्टी विकास, किसान, गांव और गरीब के मुद्दों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि गन्ना किसानों के हित में तीन रुपये प्रति क्विंटल मूल्य वृद्धि की गई है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूथ गठन पूरा हो चुका है, जबकि अन्य क्षेत्रों में संगठन मजबूत किया जा रहा है। बैठक के बाद आगामी कार्यक्रम तय किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।