{"_id":"6ae07879c07286dca50e64d8","slug":"video-women-sanitation-workers-in-ayodhya-will-no-longer-be-able-to-work-after-8-pm-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में अब रात 08 बजे के बाद काम नहीं करेंगी महिला सफाई कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में अब रात 08 बजे के बाद काम नहीं करेंगी महिला सफाई कर्मचारी
अयोध्या में रामपथ पर रात 02 बजे सफाई के दौरान स्कूटी की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुई महिला सफाई कर्मचारी पूनम के मामले के बाद महिला कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा उठने लगा है। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य मनोज वाल्मीकि ने मंगलवार को सर्किट हाउस में प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि अयोध्या में रात 08 बजे के बाद किसी भी महिला सफाई कर्मचारी से काम नहीं कराया जाएगा। इसके लिए आयोग की ओर से आदेश जारी कराया जाएगा। साथ ही, सफाई कर्मचारियों की कार्यस्थितियों और समस्याओं की जानकारी भी ली जाएगी।
गौरतलब है कि 19 अक्तूबर की रात करीब 02 बजे अमानीगंज के पास रामपथ पर सफाई के दौरान तेज रफ्तार स्कूटी की चपेट में आने से पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। वह नहरबाग स्थित एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती हैं। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना ने रात में सफाई करने वाली महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और उनकी कार्यस्थितियों पर सवाल खड़े किए हैं।
प्रेसवार्ता के दौरान सफाई कर्मचारी संघ ने कम वेतन मिलने, समय से भुगतान नहीं होने और बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध नहीं होने का मुद्दा भी उठाया। संघ ने कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की मांग की। आयोग के सदस्य ने इन समस्याओं की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।