{"_id":"6ae0602f6f32464434046b4b","slug":"video-ayodhya-devkali-is-awash-in-claims-of-development-with-roads-reduced-to-potholes-2026-10-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"विकास के दावों में डूबा अयोध्या का देवकाली, गड्ढों में तब्दील सड़कें, घरों में कैद होने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के दावों में डूबा अयोध्या का देवकाली, गड्ढों में तब्दील सड़कें, घरों में कैद होने को मजबूर लोग
स्मार्ट सिटी बनने की ओर बढ़ रही अयोध्या के देवकाली क्षेत्र की तस्वीर विकास के दावों की पोल खोल रही है। धनीराम का पुरवा, कोरखाना, विवेकानंद कॉलोनी, सरस्वतीपुरम, शांतिपुरम और पल्ली वाली गली में हालात इतने बदतर हैं कि लोग अपने ही घरों में कैद होने को मजबूर हैं।
महीनों पहले विकास के नाम पर खोदी गई सड़कों को ठेकेदार अधूरा छोड़ गए। अब यही सड़कें बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। इन गड्ढों में जलभराव हो गया है और ऊपर से घरों के बाहर कूड़े का ढेर और खुदी पड़ी नालियां लोगों का रास्ता रोके खड़ी हैं। पैदल चलना तो दूर, दो पहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे।
स्थानीय बुजुर्ग रामलखन कहते हैं, "बेटा, रोज कोई न कोई गिरकर चोटिल हो रहा है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे। हम घर से निकलने से भी डरते हैं।" महिलाओं को भी सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है। पानी भरी नालियों से उठती दुर्गंध और मच्छरों ने जीना मुहाल कर दिया है।
लोगों का आरोप है कि नगर निगम से लेकर जल निगम तक कई बार शिकायत की, लेकिन सिर्फ आश्वासन मिला। अब लोगों ने जिलाधिकारी से गुहार लगाई है कि अगर जल्द सड़क और नाली की मरम्मत नहीं हुई तो बीमारियां फैलना तय है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।