{"_id":"68baf39a3bf8a65ae502381f","slug":"video-malgava-blsata-kasa-ma-bra-hana-val-lfatanata-karanal-parahata-na-kae-ramall-ka-tharashana-2025-09-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित ने किए रामलला के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने वाले लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित ने किए रामलला के दर्शन
मालेगांव ब्लास्ट केस में नौ साल जेल में रहने के बाद कोर्ट से बरी हुए लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकांत पुरोहित शुक्रवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। शहर के साकेतपुरी स्थित अनंत शिखर में उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद वह अपने परिवार और साथियों के साथ रामलला के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे और राम मंदिर में श्रद्धा भाव से माथा टेका। रामलला के दरबार में पहुंचकर लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित ने कहा कि वह उस स्थान पर आए हैं, जहां से लोगों को सच्ची प्रेरणा मिलती है। उन्होंने त्याग और बलिदान की पराकाष्ठा को समझने पर जोर दिया। मालेगांव केस पर टिप्पणी करने से उन्होंने साफ इनकार कर दिया। वहीं ऑपरेशन सिंदूर पर बोलते हुए कर्नल पुरोहित ने कहा कि दुनिया जानती है भारतीय सेना किस तरह से लड़ी। उन्होंने कहा कि देश और सेना अलग नहीं हैं। सेना के जवान ही राष्ट्र की रक्षा में हमेशा अग्रिम पंक्ति में खड़े रहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।