Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
VIDEO : Ayodhya: अयोध्या: कामाख्या धाम महोत्सव में 151 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष रहे मौजूद
{"_id":"67cae9e7c3f3fc31ca0ca12b","slug":"video-ayodhya-ayathhaya-kamakhaya-thhama-mahatasava-ma-151-jaugdha-paranaeya-satara-ma-bthha-anasacata-jata-janajata-aayaga-ka-athhayakashha-raha-majatha","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : Ayodhya: अयोध्या: कामाख्या धाम महोत्सव में 151 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष रहे मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : Ayodhya: अयोध्या: कामाख्या धाम महोत्सव में 151 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष रहे मौजूद
राम मंदिर से लगभग 70 किलोमीटर दूर घने जंगलों में मां कामाख्या धाम के परिसर में चल रहे कामाख्या धाम महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह में 151 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस मौके पर अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत मौजूद रहे। बैजनाथ रावत और रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने सभी विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और कामना की कि इन सभी जोड़ों का वैवाहिक जीवन सुखमय और सफल रहे। छह मार्च से 12 मार्च तक सात दिवसीय कामाख्या धाम महोत्सव का आयोजन चल रहा है।
महोत्सव के दूसरे दिन योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत गरीब परिवार की कन्याओं का कन्यादान किया गया। इस मौके पर आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने कहा कि सबसे बड़ा दान कन्यादान होता है और आज मैं सौभाग्यशाली हूं कि 151 कन्याओं का कन्यादान किया है।
विधायक रामचंद्र यादव की तारीफ करते हुए बैजनाथ रावत ने कहा कि क्षेत्र में बिजली पासी की प्रतिमा लगवाकर पासी समाज का सम्मान किया है। यही वजह है कि मिल्कीपुर का उपचुनाव भाजपा ने जीता और विधायक रामचंद्र यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 151 नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया गया है। सभी का जीवन सुखमय और सफल रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।