Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   The Panchvati Island on the banks of the Saryu will open starting today

Ayodhya News: आज से खुल जाएगा सरयू तट का पंचवटी द्वीप

Fri, 13 Nov 2026 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 13 Nov 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
The Panchvati Island on the banks of the Saryu will open starting today
अयोध्या। सरयू नदी के जमथरा घाट पर पंचवटी द्वीप पर बने पांटून सेतु का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। शुक्रवार से आम लोग इस पुल से पंचवटी द्वीप पर घूमने जा सकेंगे। लंबे समय से लोग इस पुल के खुलने का इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार खत्म हो गया है।
विज्ञापन

यह पांटून पुल अयोध्या और गोंडा दोनों जिलों को सीधे जोड़ेगा। अभी तक दोनों जिलों के लोगों को आने-जाने के लिए लंबा घूमकर जाना पड़ता था, जिसमें काफी समय और पैसा खर्च होता था। इस पुल के शुरू होने से अब दूरी कम हो जाएगी और समय की भी बचत होगी। इसका सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिलेगा। अयोध्या और गोंडा के किसान अपनी फसल, सब्जी, दूध और अन्य सामान आसानी से एक जिले से दूसरे जिले में ले जा सकेंगे। व्यापारियों को भी आवागमन में सुविधा होगी। बच्चों को स्कूल और लोगों को रोजगार के लिए आना-जाना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

पंचवटी द्वीप पर्यटन की दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण है। सरयू के किनारे बसा यह द्वीप अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है। पुल खुलने से यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा। प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग अयोध्या ने बोर्ड लगाकर सूचना दी है कि पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि पुल पर नियमों का पालन करें, ओवरलोडिंग न करें और पुल को नुकसान न पहुंचाएं, ताकि यह पुल लंबे समय तक लोगों की सेवा करता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed