{"_id":"6aff0a97ac42c663ad020577","slug":"video-ayathhaya-sanatana-ka-majabta-ka-le-jata-pata-sa-uupara-uthakara-ekajata-ha-hatha-pashhapathara-kalsharashhatha-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या: सनातन की मजबूती के लिए जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट हों हिंदू : पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या: सनातन की मजबूती के लिए जात-पात से ऊपर उठकर एकजुट हों हिंदू : पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ
अयोध्या: रुदौली के सनातन संस्कृति की मजबूती, हिंदुओं की एकजुटता और देश के इतिहास से जुड़े अनछुए पहलुओं पर चर्चा करते हुए प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ ने कहा कि समाज को जात-पात से ऊपर उठकर राष्ट्रहित में एकजुट होना होगा। बृहस्पतिवार को डाक बंगले में आयोजित राष्ट्रवाद संगोष्ठी में उन्होंने वंदे मातरम, शंकराचार्य परंपरा, संविधान और राजनीतिक व्यवस्था पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियों को केवल इतिहास पढ़ाना नहीं, बल्कि तथ्यों की सही जानकारी देकर सच समझाना भी जरूरी है। अपने संबोधन में कुलश्रेष्ठ ने रुदौली विधायक रामचंद्र यादव की सराहना करते हुए कहा कि उन्हें बताया गया कि इस क्षेत्र में कई विधायक हैं, लेकिन उनके बीच एक ऐसे बहादुर विधायक हैं, जो सनातन की बात करने का साहस रखते हैं। इसके लिए उन्होंने विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह हमेशा सच बोलने और तथ्यों के आधार पर लोगों तक जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते हैं। समाज को एकतरफा बातें सुनकर चुप नहीं रहना चाहिए। किसी वक्ता की बात गलत लगे तो सवाल पूछने का अधिकार सभी को है।
वंदे मातरम के मुद्दे पर उन्होंने सवाल उठाया कि 15 अगस्त 1947 को संसद में पूरा वंदे मातरम गाया गया था तो बाद में इसे अधूरा क्यों कर दिया गया। उन्होंने अपने संबोधन में दावा किया कि वर्ष 1947 में कुछ लोगों की आपत्ति के बाद वंदे मातरम की पंक्तियों को सीमित करने का निर्णय लिया गया था। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को उन्होंने लगातार सार्वजनिक मंचों पर उठाया और ऐतिहासिक दस्तावेजों के आधार पर अपनी बात रखी। उनके अनुसार, प्रधानमंत्री की कैबिनेट बैठक में भी इस विषय पर सवाल उठाया गया। उन्होंने कहा कि सामाजिक और राष्ट्रीय मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए सांसद या विधायक होना जरूरी नहीं है। आम नागरिक भी अपनी बात सरकार तक पहुंचा सकता है। शंकराचार्य परंपरा का जिक्र करते हुए कुलश्रेष्ठ ने सवाल उठाया कि जब देश में चार प्रमुख शंकराचार्य पीठ हैं तो दस शंकराचार्य कैसे हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति जाति और मजहब के आधार पर नहीं, बल्कि ईमानदारी, बहादुरी और राष्ट्र के प्रति समर्पण के आधार पर होनी चाहिए। केवल सरकार से अपेक्षा करने के बजाय प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।