Hindi News
›
Video
›
Uttarakhand
›
Tehri News
›
Tehri:18th National Rafting Championship begins in Devprayag; 17 teams from across the country are participating
{"_id":"6afeb3dcac18e45fa00d4250","slug":"video-tehri18th-national-rafting-championship-begins-in-devprayag-17-teams-from-across-the-country-are-participating-2026-11-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"देवप्रयाग में 18वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज, देशभर की 17 टीमें ले रही हैं हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवप्रयाग में 18वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप का आगाज, देशभर की 17 टीमें ले रही हैं हिस्सा
गुरुवार को देवप्रयाग संगम तट पर 18वीं राष्ट्रीय राफ्टिंग चैंपियनशिप का शुभारंभ हो गया है। इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से रिकॉर्ड 17 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो अब तक की सर्वाधिक भागीदारी है। यूनाइटेड राफ्टिंग के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स और एशिया के अध्यक्ष शौकत सिकंद ने जानकारी देते हुए बताया कि देवप्रयाग में आयोजित इस चैंपियनशिप में इंडियन आर्मी, आईटीबीपी (ITBP), पंजाब, अरुणाचल प्रदेश, निमास (NIMAS), जम्मू-कश्मीर और कर्नाटक सहित कई प्रमुख टीमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। प्रतियोगिता में पुरुष, महिला और मिक्स्ड वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं।
शौकत सिकंद ने बताया कि इस चैंपियनशिप की विजेता टीमें अगले वर्ष होने वाली विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। इन अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अरुणाचल प्रदेश में होने वाली एशियन चैंपियनशिप, तुर्की में आयोजित होने वाली वर्ल्ड चैंपियनशिप, केन्या में होने वाला वर्ल्ड कप और चेक रिपब्लिक में आयोजित होने वाली अंडर-21 प्रतियोगिता शामिल है। उन्होंने इस बात पर विशेष खुशी जताई कि इस बार पंजाब से युवा लड़कियों की एक नई टीम भी पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यहां से चुनी गई सर्वश्रेष्ठ टीम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीतकर नाम रोशन करेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।