{"_id":"6aa8eda73b83e6dd31060378","slug":"video-ayathhaya-ma-varashhatha-cakatasaka-da-savata-bthal-na-chhatarao-ka-btae-savasatha-rahana-ka-upaya-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सविता बांदिल ने छात्राओं को बताए स्वस्थ रहने के उपाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सविता बांदिल ने छात्राओं को बताए स्वस्थ रहने के उपाय
अयोध्या में महिला चिकित्सालय में तैनात वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सविता बांदिल ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज में अमर उजाला की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि हाथों के जरिये संक्रमण तेजी से फैल सकता है। इससे बचाव के लिए हाथों को साबुन से कम से कम 20 सेकंड तक अच्छी तरह धोना चाहिए। जरूरत पड़ने पर सैनिटाइजर का प्रयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता और सावधानी बरतने की सलाह दी। सर्दी-जुकाम होने पर रुमाल का प्रयोग करने और मास्क लगाने को कहा। डॉ. सविता ने छात्राओं को पौष्टिक व संतुलित आहार लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही फास्ट फूड से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए इससे बचने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।