{"_id":"6aa90b0cec852da05600490e","slug":"video-ayathhaya-ma-manathaya-bugdhhana-ka-maga-ka-lkara-savaya-sahayata-samaha-ka-mahalo-na-kaya-paratharashana-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने किया प्रदर्शन
अयोध्या में स्वयं सहायता समूह कैडर संघ के बैनर तले जिले के 11 ब्लॉकों से पहुंचीं करीब 500 महिलाओं ने मंगलवार को गांधी पार्क में एकत्र होकर मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि वर्तमान में उन्हें महज दो हजार रुपये मासिक मानदेय मिल रहा है। यह राशि करीब 65 रुपये प्रतिदिन के बराबर है। इतने कम मानदेय में परिवार चलाना मुश्किल है।
महिलाओं ने न्यूनतम वेतनमान के आधार पर मानदेय निर्धारित करने की मांग की। उनका कहना था कि डिजिटल माध्यम से कार्य कराए जाने के बावजूद उन्हें मोबाइल या टैबलेट जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई गई हैं। इससे काम करने में काफी परेशानी होती है। महिलाओं ने पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही स्थायी नियुक्ति पत्र देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।