फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   अयोध्या में रुदौली को दो प्रमुख सड़कों की मिली बड़ी सौगात, 85 करोड़ से होगा कायाकल्प

अयोध्या में रुदौली को दो प्रमुख सड़कों की मिली बड़ी सौगात, 85 करोड़ से होगा कायाकल्प

Sat, 05 Sep 2026 06:03 PM IST
Bhupendra Singh Bhupendra Singh
Updated Sat, 05 Sep 2026 06:03 PM IST
अयोध्या में रुदौली को दो प्रमुख सड़कों की मिली बड़ी सौगात, 85 करोड़ से होगा कायाकल्प
अयोध्या के रुदौली में लंबे समय से बेहतर सड़क और सुगम आवागमन की उम्मीद लगाए बैठे रुदौली क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण का काम अब धरातल पर उतरने जा रहा है।शनिवार को भेलसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक रामचंद्र यादव ने विधिवत पूजन-अर्चन किया और फीता काटकर दोनों परियोजनाओं का शिलान्यास किया। करीब 85 करोड़ 24 लाख रुपये की लागत से भेलसर-उमापुर रेछघाट और भेलसर-टिकैतनगर मार्ग का कायाकल्प किया जाएगा। शिलान्यास के बाद विधायक रामचंद्र यादव ने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास की बुनियाद होती हैं। दोनों प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क व्यवस्था से व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और लोगों को बाजार, स्कूल, अस्पताल समेत अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में आसानी होगी। भेलसर-उमापुर रेछघाट मार्ग इस परियोजना का सबसे बड़ा हिस्सा है। करीब 22.5 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 57 करोड़ 65 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। वर्तमान में 5.5 मीटर चौड़े मार्ग को बढ़ाकर 12 मीटर किया जाएगा। इसके तहत सात मीटर चौड़ी डामर सड़क और दोनों ओर 2.50-2.50 मीटर की पटरी बनाई जाएगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से इस मार्ग की टेंडर प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है। निर्माण की जिम्मेदारी मेसर्स राज कंस्ट्रक्शन, सुल्तानपुर को दी गई है। प्रथम चरण के लिए 2.88 करोड़ रुपये की धनराशि भी जारी हो चुकी है। विभाग ने निर्माण कार्य को एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। दूसरी ओर भेलसर-टिकैतनगर मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 27 करोड़ 59 लाख रुपये खर्च होंगे। करीब सात मीटर चौड़े इस मार्ग को 10 मीटर किया जाएगा। दोनों किनारों पर डेढ़-डेढ़ मीटर चौड़ी पटरी बनाई जाएगी। सड़क की चौड़ाई बढ़ने से वाहनों की आवाजाही आसान होने और जाम की समस्या कम होने की उम्मीद है। इन दोनों मार्गों का महत्व केवल रुदौली तक सीमित नहीं है। ये सड़कें आसपास के क्षेत्रों को अयोध्या, बाराबंकी और अमेठी से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इनके चौड़ीकरण से क्षेत्र के लोगों की आवाजाही आसान होने के साथ ही कृषि उपज को बाजार तक पहुंचाने में भी सुविधा होगी। सड़क चौड़ीकरण की प्रक्रिया के तहत भेलसर-उमापुर रेछघाट मार्ग के दोनों किनारों का सीमांकन किया जा चुका है। चौड़ीकरण की जद में आने वाले भवनों और दुकानों पर लाल निशान लगाए गए हैं। निर्माण शुरू होने से पहले चिह्नित अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। पीडब्ल्यूडी के जेई मिथलेश कुमार ने बताया कि रेछघाट मार्ग की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। चौड़ीकरण की जद में आने वाले अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई भी की जाएगी। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कुलदीप सोनकर, पंकज शर्मा, आशीष वैश्य और विवेक गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। दोनों परियोजनाओं के पूरा होने के बाद रुदौली क्षेत्र में सड़क आवागमन की तस्वीर बदलने की उम्मीद है। चौड़ी सड़कों से जहां यातायात सुगम होगा, वहीं जाम और दुर्घटनाओं की समस्या में भी कमी आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गुरुग्राम में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

05 Sep 2026

फरीदाबाद में एनएच सर्विस रोड पर जलभराव

05 Sep 2026

नूंह: रोनपुर फिरोजपुर डहर में रात को पशु चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

05 Sep 2026

Video: लखनऊ में चौराहे के पास एक पुराना नीम का पेड़ गिरा

05 Sep 2026

Video: विनोद तावड़े के स्वागत में लगी होर्डिंग, निर्देशों पर उठे सवाल

05 Sep 2026
विज्ञापन

Video: लखनऊ में शिक्षक सम्मान समारोह में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

05 Sep 2026

Video: लखनऊ में सुबह से छाए काले बादल, मानसून सक्रिय रहने के आसार

05 Sep 2026
विज्ञापन

करनाल में 17 सितंबर को होगा नमो क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

05 Sep 2026

VIDEO: सुहागनगरी में भव्यता के साथ निकली भगवान श्रीकृष्ण की शोभायात्रा

05 Sep 2026

VIDEO: जर्जर स्कूल भवन पर चला बुलडोजर, टपक रही थी छत और दरक गई थीं दीवारें

05 Sep 2026

VIDEO: गोकुल में नंदोत्सव का उल्लास...बालकृष्ण के डोले संग श्रद्धालुओं का सैलाब

05 Sep 2026

VIDEO: स्थानांतरण से नाराज संविदाकर्मी ने एसडीओ कार्यालय में खुद को किया बंद, बोले- मुझे ही क्यों हटाया?

05 Sep 2026

कपूरथला में जिस बेटे का अंतिम संस्कार कर चुका था परिवार, वो जेल में बंद मिला

हांसी में चलती स्विफ्ट डिजायर कार में लगी भीषण आग, चालक ने समय रहते बाहर निकलकर बचाई जान

05 Sep 2026

Video: सुल्तानपुर में कच्ची दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत

05 Sep 2026

Video: सुल्तानपुर में जन्माष्टमी पर एसपी विनीत जायसवाल ने गाए भजन

05 Sep 2026

पंडोह: आधी रात को गूंजे कान्हा के जयकारे, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

05 Sep 2026

Video: अयोध्या में जन्मोत्सव के बाद गूंजे बधाई गीत, कृष्ण स्वरूप के साथ मनाया जन्म

05 Sep 2026

Video: गोंडा में पेड़ से टकराकर बोलेरो गड्ढे में पलटी, युवक की मौत; दो बच्चों समेत चार घायल

05 Sep 2026

VIDEO: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मथुरा में गोरिल्ला-भालू को देख रुक गए श्रद्धालु, युवाओं में सेल्फी-फोटो की लगी होड़

05 Sep 2026

VIDEO: स्वाइन फ्लू की आशंका पर छह मरीजाें के लिए नमूने

05 Sep 2026

VIDEO: वायरल फीवर, डायरिया और पीलिया के मरीज हुए दोगुने, इमरजेंसी फुल

05 Sep 2026

VIDEO: महंगाई पर श्रद्धा भारी, 60 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार

05 Sep 2026

VIDEO: ईयरबड्स-हेडफोन पर जोर...माइग्रेन के साथ याददाश्त भी कमजोर

05 Sep 2026

VIDEO: कांग्रेस में बदलाव की लहर...जिलाध्यक्ष-महानगर अध्यक्ष के 55 दावेदारों की छंटनी, हाईकमान को भेजे गए 12 नाम

05 Sep 2026

Video: अमेठी में निलंबन वापस नहीं हुआ तो चार लेखपालों का तबादला, 10 को नोटिस

05 Sep 2026

VIDEO: देर शाम तेज बारिश, आज भी यलो अलर्ट

05 Sep 2026

Video: रायबरेली में घर-घर जन्मे कान्हा, जन्माष्टमी की रही धूम

05 Sep 2026

VIDEO: सकीट में पटाखा गोदाम में क्षमता से कई गुना अधिक स्टॉक, परिवार भी रह रहा था; प्रशासन ने लगवाया ताला

05 Sep 2026

VIDEO: सकीट में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन

05 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed