Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Ayodhya News
›
अयोध्या में नृपेंद्र मिश्रा बोले- राम मंदिर निर्माण कार्य पूरा, रामकथा संग्रहालय में गैलरी के लिए होगा टेंडर
{"_id":"6aa8eda44a30e93d3803ce1f","slug":"video-ayathhaya-ma-napathara-mashara-bl-rama-mathara-naramanae-karaya-para-ramakatha-sagarahalya-ma-galra-ka-le-haga-tadara-2026-09-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में नृपेंद्र मिश्रा बोले- राम मंदिर निर्माण कार्य पूरा, रामकथा संग्रहालय में गैलरी के लिए होगा टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में नृपेंद्र मिश्रा बोले- राम मंदिर निर्माण कार्य पूरा, रामकथा संग्रहालय में गैलरी के लिए होगा टेंडर
अयोध्या में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की बैठकों का दौर जारी है। तीसरे दिन भी राम कथा संग्रहालय में बैठक हुई।
बैठक के बाद नृपेंद्र मिश्र ने बयान दिया कि राम मंदिर का मुख्य निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब अंतिम भुगतान की प्रक्रिया चल रही है। भविष्य में निर्माण की गुणवत्ता बनी रहे, इसके लिए निर्माण कंपनियों से बैंक गारंटी ली जा रही है। निर्माण के 60 से 70 प्रतिशत अंतिम बिलों का ऑडिट इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड (EIL) द्वारा किया जाएगा।
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम कथा संग्रहालय में भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र पर आधारित 20 गैलरियों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 10 अक्तूबर से टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
इन गैलरियों में भगवान राम के जीवन से जुड़े प्रसंगों के साथ-साथ 500 वर्षों तक चले राम मंदिर आंदोलन में न्यायालय की भूमिका को भी प्रदर्शित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।