{"_id":"6aa698d3d5e09c79830d9a2d","slug":"video-ayathhaya-ma-15-satabra-ka-haga-aaisa-ka-jana-ja-raijaga-mahajatana-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में 15 सितंबर को होगा आइसा का जेन-जी राइजिंग महाजुटान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में 15 सितंबर को होगा आइसा का जेन-जी राइजिंग महाजुटान
अयोध्या में शिक्षा व्यवस्था, बढ़ती फीस, शिक्षा के निजीकरण, शिक्षकों की कमी, विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं और रोजगार समेत छात्रों-युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आइसा का जेन जी राइजिंग महाजुटान 15 सितंबर को प्रेस क्लब फैजाबाद में आयोजित होगा। कार्यक्रम में जंतर-मंतर आंदोलन की प्रमुख नेता एवं ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा वोरा, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ की संयुक्त सचिव दानिश अली और आइसा प्रदेश अध्यक्ष मनीष कुमार मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम आयोजक आइसा के जिला संयोजक राम सिंह और भाकपा (माले) के जिला प्रभारी अतीक अहमद ने बताया कि महाजुटान में बदहाल शिक्षा-परीक्षा व्यवस्था, बढ़ती फीस, बंद होते विद्यालय, शिक्षकों की कमी, रोजगार और छात्र संघ बहाली जैसे सवालों पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने कहा कि मर्जर के नाम पर बड़ी संख्या में विद्यालय बंद किए गए हैं और शिक्षकों के पद भी खाली पड़े हैं। विद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं का अभाव बना हुआ है।
उन्होंने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। पढ़ाई पूरी करने के बाद भी युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। सीमित भर्तियों में पेपर लीक और धांधली के आरोपों से युवाओं में निराशा बढ़ रही है। आइसा की ‘जेन जी राइजिंग महाजुटान यात्रा’ के माध्यम से छात्रों और युवाओं को इन सवालों पर एकजुट कर आंदोलन खड़ा करने का प्रयास किया जा रहा है।
अशफाक उल्ला खां मेमोरियल शहीद शोध संस्थान के प्रबंध निदेशक सूर्यकांत पांडेय ने कहा कि यह छात्रों का आंदोलन है और इसे छात्रों के सवालों पर ही केंद्रित रखा गया है। इस दौरान अशोक तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।