फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Vighnaharta seated on a throne worth 1.25 crore

Ayodhya News: सवा करोड़ के सिंहासन पर विराजे विघ्नहर्ता

Mon, 14 Sep 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Mon, 14 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Vighnaharta seated on a throne worth 1.25 crore
अयोध्या। रामनगरी में 10 दिवसीय गणेशोत्सव का शुभारंभ सोमवार से होगा। राम मंदिर समेत पूरे शहर में भव्य आयोजन होंगे। गणेश चतुर्थी पर रामनगरी में विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश का दिव्य दरबार सजेगा। दुल्हा सरकार के महल श्री जानकी महल ट्रस्ट में भगवान के लिए करीब 70 किलो चांदी से भव्य सिंहासन तैयार कराया गया है। करीब सवा करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस सिंहासन पर श्री गणेश विराजमान हो चुके हैं। चांदी के इस आकर्षक सिंहासन को देखने के लिए श्रद्धालुओं में उत्सुकता है।
विज्ञापन


ट्रस्टी समाजसेवी आदित्य सुल्तानिया ने बताया कि सोमवार को गणेश चतुर्थी का आयोजन धार्मिक उल्लास के साथ किया जाएगा। सुबह भगवान का अभिषेक, पूजन और विशेष शृंगार होगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे श्री गणेश का प्राकट्य उत्सव मनाया जाएगा। उत्सव को लेकर मंदिर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भगवान के पूजन-दर्शन के साथ चांदी का सिंहासन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। ट्रस्ट की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed