{"_id":"6aa6f60c129e654f93060bb7","slug":"panel-of-three-names-prepared-for-joint-and-deputy-ceo-positions-ayodhya-news-c-97-1-ayo1002-158609-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: जॉइंट व डिप्टी सीईओ के लिए तीन नामों का पैनल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: जॉइंट व डिप्टी सीईओ के लिए तीन नामों का पैनल तैयार
Mon, 14 Sep 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
राम मंदिर में दर्शन के लिए जाते श्रद्धालु।
अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी में है। एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की जिम्मेदारी संभालने के बाद अब उनकी टीम के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। जॉइंट सीईओ और डिप्टी सीईओ के पदों पर जल्द नियुक्ति किए जाने की तैयारी है।
सूत्रों के अनुसार दोनों पदों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है। इनमें से एक-एक नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाना है। ट्रस्ट महासचिव गोविंद देव गिरि की सहमति के बाद नामों पर अंतिम स्तर पर मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि दो दिसंबर को प्रस्तावित ट्रस्ट बैठक से पहले दोनों पदों के नाम तय हो सकते हैं। सीईओ की नई टीम में राम मंदिर निर्माण से जुड़े अनुभवी इंजीनियरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर भी विचार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक संभावित नामों में ऐसे इंजीनियर शामिल हैं, जिन्होंने मंदिर निर्माण की तकनीकी और प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
जन्माष्टमी के दौरान मंदिर निर्माण से जुड़े कुछ इंजीनियर ट्रस्ट के आमंत्रण पर अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने रामलला के दर्शन के बाद ट्रस्ट महासचिव गोविंद देव गिरि और कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही इन मुलाकातों को ट्रस्ट की नई प्रशासनिक टीम के गठन से जोड़कर देखा जा रहा है।