{"_id":"6aa6825c755e0bd73b046f03","slug":"video-ayathhaya-ka-sahasapara-ma-lga-aaga-22-hajara-nakatha-samata-gahasatha-jal-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के सहसीपुर में लगी आग, 22 हजार नकदी समेत गृहस्थी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के सहसीपुर में लगी आग, 22 हजार नकदी समेत गृहस्थी जली
अयोध्या में तारुन क्षेत्र के ग्राम पंचायत सहसीपुर के मजरे चौहान का पूरा में रविवार तड़के करीब तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। सूचना मिलते ही गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के प्रतिनिधि भगवान बक्स सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को मदद उपलब्ध कराई। आग में भानु प्रताप चौहान का पूरा घर जलकर खाक हो गया और भैंस बेचकर रखे गए 22 हजार रुपये भी जल गए।
ग्रामीणों ने बताया कि भानु प्रताप चौहान ने लकड़ी का ढांचा खड़ा कर उसके ऊपर चद्दर डालकर घर बनाया था। घर के पीछे पशुओं के लिए छप्पर पड़ा था, जिसके किनारे घास-फूस की टाटी लगी थी। रविवार तड़के करीब तीन बजे धुआं उठता देखकर परिजनों की नींद खुली। तब तक आग तेजी से फैल चुकी थी।
परिजनों ने किसी तरह पशुओं के गले में बंधी रस्सियां काटकर उन्हें बाहर निकाला। आग में घर में रखा राशन, बिस्तर, चारपाई, कपड़े समेत गृहस्थी का अधिकांश सामान जलकर राख हो गया। भैंस बेचकर रखे गए 22 हजार रुपये भी आग में जल गए। आग की चपेट में आने से पड़ोसी जगदंबा चौहान के घर का भी कुछ हिस्सा जल गया।
विधायक प्रतिनिधि भगवान बक्स सिंह ने पीड़ित परिवार को राशन और कपड़े उपलब्ध कराए।प्रतिनिधि व समाजसेवी भारत वर्मा ने तहसील प्रशासन को घटना की जानकारी देकर पीड़ित परिवार को शीघ्र सहायता दिलाने की मांग की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।