{"_id":"6aa78d3cdfc74905270a6bef","slug":"video-ayathhaya-ka-rathal-kashhatara-ma-saugdhaka-caugdhakaranae-ka-le-khatha-atakaramanae-hatana-lga-thakanathara-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए खुद अतिक्रमण हटाने लगे दुकानदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के रुदौली क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए खुद अतिक्रमण हटाने लगे दुकानदार
अयोध्या में रुदौली के भेलसर से इन्हौना मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू होते ही सड़क के दायरे में आ रहे दुकानदारों और मकान मालिकों ने स्वयं अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया है। लोक निर्माण विभाग ने सड़क की प्रस्तावित चौड़ाई के दायरे में आने वाले निर्माणों को लाल निशान लगाकर चिह्नित किया है। इसके बाद लोगों में अपने स्तर से अतिक्रमण हटाने की पहल शुरू हो गई है।
चौड़ीकरण के बाद सड़क की कुल चौड़ाई 12 मीटर होगी। इसमें सात मीटर हिस्से में डामर की सड़क बनेगी, जबकि दोनों ओर ढाई-ढाई मीटर की पटरी बनाई जाएगी। इसी निर्धारित सीमा में आने वाले दुकानों और मकानों के हिस्सों को लोक निर्माण विभाग ने लाल निशान लगाकर चिह्नित किया है।
प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तैयारी के बीच अब लोग स्वयं अपने निर्माण हटाने लगे हैं। रुदौली नगर में कानपुर बैटरी के संचालक शहीम ने अपनी दुकान का हिस्सा स्वयं तुड़वाना शुरू कर दिया है। शमीम ने कहा कि सड़क चौड़ी होने से आवागमन बेहतर होगा और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। इससे रुदौली के विकास को गति मिलेगी।
वहीं नबाब बाजार में शेखर गुप्ता ने भी अपनी दुकान का चौड़ीकरण की सीमा में आ रहा कुछ हिस्सा तुड़वा दिया है। नगर में अन्य दुकानदार भी अपने प्रतिष्ठानों के सामने चिह्नित किए गए अतिक्रमण को हटाने में जुट गए हैं। लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ी होने से यातायात व्यवस्था सुधरेगी और बाजार का स्वरूप भी बेहतर होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।