{"_id":"68e7beae3447ece1a1040218","slug":"video-ayathhaya-jal-asapatal-pahaca-brajasha-pathaka-parakha-savasathaya-savao-ka-hal-maraja-sa-lya-fadabka-2025-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या जिला अस्पताल पहुंचे ब्रजेश पाठक, परखा स्वास्थ्य सेवाओं का हाल; मरीजों से लिया फीडबैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या जिला अस्पताल पहुंचे ब्रजेश पाठक, परखा स्वास्थ्य सेवाओं का हाल; मरीजों से लिया फीडबैक
सूबे के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बृहस्पतिवार को अयोध्या के जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मरीजों को मिलने वाली दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली। साथ ही वार्ड में भर्ती मरीजों से मुलाकात करके उनका हालचाल जाना।
पत्रकारों से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि वह समय-समय पर प्रदेश के अस्पतालों का निरीक्षण करते रहते हैं। ताकि, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके। अयोध्या में मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल संतोषजनक रूप से काम कर रहे हैं। यहां दवाओं की उपलब्धता बनी हुई है। जो भी दिक्कतें सामने आती हैं, उन्हें तुरंत दूर किया जाता है।
उन्होंने कहा कि जो डॉक्टर अनुपस्थित रहते हुए भी वेतन ले रहे थे, उनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। नई नियुक्तियां भी की गई हैं। साथ ही चेतावनी दी कि जो स्वास्थ्यकर्मी लापरवाही करेंगे। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होगी। इस दौरान ब्रजेश पाठक ने स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक करके कार्यों की समीक्षा की। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह की माता को श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले उनका हेलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरा। जहां अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।