फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Panel of three names each prepared for Joint CEO and Deputy CEO posts at Ram Mandir awaiting Trust approval

राम मंदिर: ज्वाइंट व डिप्टी सीईओ के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार, ट्रस्ट की मुहर का इंतजार

Sun, 13 Sep 2026 04:02 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 13 Sep 2026 04:02 PM IST
सार

राम मंदिर में ज्वाइंट व डिप्टी सीईओ के लिए तीन-तीन नामों का पैनल लगभग तैयार है। जल्द सीईओ के स्टाफ का भी गठन होगा। 16 सितंबर के बाद इसकी प्रक्रिया तेज होगी। अब बस ट्रस्ट की मुहर का इंतजार है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Panel of three names each prepared for Joint CEO and Deputy CEO posts at Ram Mandir awaiting Trust approval
राम मंदिर: ज्वाइंट व डिप्टी सीईओ के लिए तीन-तीन नामों का पैनल तैयार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्था को नए सिरे से मजबूत करने की तैयारी में है। एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की जिम्मेदारी संभालने के बाद अब उनकी टीम के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। ज्वाइंट सीईओ और डिप्टी सीईओ के पदों पर जल्द नियुक्ति किए जाने की तैयारी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, दोनों पदों के लिए अलग-अलग श्रेणियों में तीन-तीन नामों का पैनल तैयार किया गया है। इनमें से एक-एक नाम पर अंतिम निर्णय लिया जाना है। ट्रस्ट महासचिव गोविंद देव गिरि की सहमति के बाद नामों पर अंतिम स्तर पर मंथन चल रहा है। माना जा रहा है कि दो दिसंबर को प्रस्तावित ट्रस्ट बैठक से पहले दोनों पदों के नाम तय हो सकते हैं। 

विज्ञापन

अनुभवी इंजीनियरों को जिम्मेदारी देने पर विचार

सीईओ की नई टीम में राम मंदिर निर्माण से जुड़े अनुभवी इंजीनियरों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर भी विचार किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, संभावित नामों में ऐसे इंजीनियर शामिल हैं, जिन्होंने मंदिर निर्माण की तकनीकी और प्रबंधन संबंधी व्यवस्थाओं में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


जन्माष्टमी के दौरान मंदिर निर्माण से जुड़े कुछ इंजीनियर ट्रस्ट के आमंत्रण पर अयोध्या पहुंचे थे। उन्होंने रामलला के दर्शन के बाद ट्रस्ट महासचिव गोविंद देव गिरि और कोषाध्यक्ष महेश भागचंदका से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही इन मुलाकातों को ट्रस्ट की नई प्रशासनिक टीम के गठन से जोड़कर देखा जा रहा है।

जल्द स्पष्ट होगी नई टीम की जिम्मेदारी

एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र के सीईओ बनने के बाद अब उनके साथ काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम तैयार की जा रही है। इसमें प्रशासनिक, तकनीकी और प्रबंधन से जुड़े लोगों को शामिल किए जाने की संभावना है। 



ज्वाइंट सीईओ और डिप्टी सीईओ इसी टीम की महत्वपूर्ण कड़ी होंगे। नई व्यवस्था का उद्देश्य मंदिर निर्माण के अंतिम चरण, मंदिर परिसर की व्यवस्थाओं, श्रद्धालु सुविधाओं और भविष्य की परियोजनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना बताया जा रहा है। ट्रस्ट स्तर पर चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही नई टीम की जिम्मेदारियां स्पष्ट होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed