{"_id":"6adc577651350e91700473d5","slug":"video-teenager-falls-from-tractor-in-tarun-ayodhya-hit-by-unknown-vehicle-dies-2026-10-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या के तारुन में ट्रैक्टर से गिरा किशोर, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या के तारुन में ट्रैक्टर से गिरा किशोर, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
अयोध्या के तारुन में लिंटर मशीन के साथ मजदूरी करने गए 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार देर रात पडेलवा चौराहे से गुरौली मार्ग पर हुए हादसे को लेकर ट्रैक्टर से गिरने या अज्ञात वाहन की टक्कर लगने की चर्चाएं हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
राजौरा गांव निवासी मनजीत वनवासी लिंटर मशीन के साथ मजदूरी करने के लिए नंसा बाजार गया था। बताया गया कि शनिवार रात करीब 2:30 बजे पडेलवा चौराहे से गुरौली की ओर मुड़ने के बाद नंदकिशोर के घर के पास ट्रैक्टर रोका गया। मनजीत पेशाब करने के लिए नीचे उतरा था। इसी दौरान हादसा हो गया, जिसमें उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने पर पीआरवी 112 और तारुन पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी ली।
थाना प्रभारी लालचंद सरोज ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किशोर की मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।