फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Khushboo shines with the medals won in wrestling

Ayodhya News: कुश्ती में जीते पदकों से चमक रहीं खुशबू

Fri, 23 Oct 2026 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Khushboo shines with the medals won in wrestling
खुशबू यादव।
अयोध्या। घर में बने अखाड़े से शुरू हुआ कुश्ती का सफर अब पदकों तक पहुंच चुका है। आजमगढ़ की खुशबू यादव ने सीमित संसाधनों और सामाजिक रोक-टोक के बावजूद अपने सपने को नहीं छोड़ा। पिता ट्रक चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि खुशबू कुश्ती में अपनी पहचान बनाने के लिए मेहनत कर रही हैं। वह पिछले तीन वर्षों से अयोध्या के डाभासेमर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल में अभ्यास कर रही हैं। अब तक विभिन्न प्रतियोगिताओं में करीब 20 पदक जीत चुकी हैं। इनमें लगभग पांच पदक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं के हैं।
विज्ञापन

आजमगढ़ निवासी खुशबू चार बहनों और दो भाइयों में सबसे बड़ी हैं। उनके पिता दयाराम यादव ट्रक चालक और मां सरोज देवी गृहिणी हैं। खुशबू को कुश्ती की प्रेरणा अपने बाबा शिव आसरे यादव से मिली। घर में अखाड़ा होने के कारण वह बचपन से बाबा और अन्य लोगों को कुश्ती करते देखती थीं। इसी दौरान इस खेल के प्रति उनकी रुचि बढ़ी और उन्होंने पहलवान बनने का सपना संजो लिया।
विज्ञापन

परिवार के सहयोग से जारी रखा अभ्यास
खुशबू ने शुरुआत में आजमगढ़ में एक से दो महीने तक कुश्ती का अभ्यास किया। इसके बाद उनका चयन डाभासेमर स्टेडियम के लिए हुआ और वह आगे की तैयारी के लिए अयोध्या आ गईं। कुश्ती शुरू करने पर गांव में उन्हें लोगों की रोक-टोक का सामना करना पड़ा, लेकिन परिवार के सहयोग ने उनका हौसला बनाए रखा। खुशबू का कहना है कि खिलाड़ी को सबसे पहले खुद पर विश्वास करना चाहिए। अभिभावकों को भी बच्चों की प्रतिभा पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देना चाहिए। उनकी चचेरी बहन साक्षी यादव भी कुश्ती का अभ्यास कर रही हैं। खुशबू का लक्ष्य कुश्ती में बड़ी खिलाड़ी बनना और खेल के दम पर अपना भविष्य संवारना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed