फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Processions of Lord Ram set out

Ayodhya News: निकलीं श्रीराम बरातें, प्रभु दर्शन को आतुर दिखे लोग

Fri, 23 Oct 2026 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 Oct 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Processions of Lord Ram set out
राम बरात निकालते श्रद्धालु।
अयोध्या। रामजी की निकली सवारी, रामजी की लीला है न्यारी...की धुन पर शुक्रवार को रामनगरी भक्ति के रंग में सराबोर नजर आई। फतेहगंज, कोठापार्चा, हैदरगंज, अशोक पुरम-जप्ती और साहबगंज से निकलीं प्रभु श्रीराम की भव्य बरातों ने नगर को राममय कर दिया। गाजे-बाजे के बीच जय श्रीराम के उद्घोष से वातावरण गुंजायमान रहा। सड़कों पर उमड़े श्रद्धालु प्रभु श्रीराम के स्वरूप के दर्शन को आतुर दिखे।
विज्ञापन

केंद्रीय दुर्गापूजा एवं रामलीला समन्वय समिति के जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा कि रामलीला समितियों ने पूर्व वर्षों की अपेक्षा इस बार समय से शोभायात्राएं निकालकर सराहनीय उदाहरण पेश किया है। वर्षों बाद केंद्रीय समिति के प्रयासों से यह बदलाव संभव हुआ। जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा, आरती और पूजन कर बरातों का स्वागत किया।
विज्ञापन

फतेहगंज की बरात राजीव गुप्ता, रेवत प्रकाश पांडिया, प्रेमनाथ राय, पंकज जायसवाल, निखिल गुप्ता और अजय जायसवाल के नेतृत्व में निकली। कोठापार्चा की बरात की अगुवाई सिद्धार्थ महान, कन्हैया लाल यादव, आशीष महेंद्र, राजेंद्र सिंह वैभव, रामजी सोनी और शिव कुमार गुप्ता ने की। हैदरगंज में रजनीश गुप्ता, अशोक पुरम-जप्ती में पीयूष मौर्य और साहबगंज में धीरज दूबे रानू ने नेतृत्व किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरातों ने फतेहगंज चौराहा, कसाबबाड़ा, जनाना अस्पताल रोड, रिकाबगंज, चौक, गुदरी बाजार, राठहवेली, शोलापुरी, साहबगंज और रीडगंज सहित प्रमुख मार्गों का भ्रमण किया। रिकाबगंज स्थित नरेंद्रालय के निकट केंद्रीय समिति के स्वागत शिविर में गगन जायसवाल, जिला प्रवक्ता केशव बिगुलर, अतुल सिंह, जनार्दन पांडेय बबलू, रोहिताश्व चंद्र राजू, शिवजी गौड़, अजय विश्वकर्मा, अखिलेश पाठक, अमित कनौजिया, राजेश जायसवाल राजू, अंकुश गुप्ता, डॉ. अखिलेश वैश्य और अंजनी पांडेय समेत अन्य लोगों ने पूजन-अर्चन और प्रसाद वितरण कर बरातों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed