फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   marking across 10 ghats completed

Ayodhya News: राम की पैड़ी पर पहुंचे 10 लाख दीये, 10 घाटों पर मार्किंग पूरी

Fri, 23 Oct 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 Oct 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
marking across 10 ghats completed
दीये के लिए मार्किंग करते मजदूर।
अयोध्या। पांच से आठ नवंबर तक होने वाले दीपोत्सव की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। घाटों पर करीब 10 लाख दीये पहुंच चुके हैं। शुक्रवार को दूसरे दिन भी घाटों पर मार्किंग का काम चला। अब तक सरयू नदी के 10 घाटों पर मार्किंग पूरी हो चुकी है। इस बार 35 हजार से अधिक स्वयंसेवक 30 लाख से ज्यादा दीये जलाएंगे। विश्वविद्यालय और जिला प्रशासन आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन

दीपोत्सव की सफलता और मंगलकामना के लिए अवध विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह ने शुक्रवार को राम की पैड़ी पर मुख्य यजमान के रूप में मां सरयू और प्रभु श्रीराम का विधिवत भूमि पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सरयू मंदिर के पुजारी पं. नेत्रजा मिश्र ने पूजन संपन्न कराया। कुलपति ने कहा कि दीपोत्सव सनातन संस्कृति की आभा और जन-जन की आस्था का महापर्व है। प्रभु श्रीराम के आशीर्वाद और स्वयंसेवकों के समर्पण से अयोध्या एक बार फिर विश्व पटल पर नया कीर्तिमान स्थापित करेगी। सात नवंबर को मुख्य आयोजन होना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव विनय कुमार सिंह, दीपोत्सव नोडल अधिकारी प्रो. संत शरण मिश्र, प्रो. नीलम पाठक, प्राचार्य प्रो. दानपति तिवारी, प्रो. अनूप कुमार, प्रो. सीके मिश्र, प्रो. शैलेंद्र कुमार, डॉ. विनोद कुमार चौधरी, डॉ. दिवाकर त्रिपाठी और डॉ. विजेंदु चतुर्वेदी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



ग्रिड में दीये सजाने का दिया जा रहा प्रशिक्षण
दीपोत्सव में विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर, संबद्ध महाविद्यालयों, इंटर कॉलेजों और विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के 35 हजार से अधिक स्वयंसेवक भाग लेंगे। विश्वविद्यालय के विभिन्न संकायों और विभागों में उनके प्रशिक्षण की प्रक्रिया चल रही है। स्वयंसेवकों को घाटों पर निर्धारित ग्रिड में दीये सजाने, तेल और बाती का प्रबंधन करने, समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के निर्धारित मानकों का पालन करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed