{"_id":"6ae4438185dc1ff40f0c6a78","slug":"video-amidst-rain-in-ayodhya-72-candidates-appeared-for-pet-exam-in-first-shift-3491-were-absent-2026-10-30","type":"video","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में बारिश के बीच पहली पाली में 72 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी पीईटी परीक्षा, 3491 रहे अनुपस्थित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में बारिश के बीच पहली पाली में 72 फीसदी अभ्यर्थियों ने दी पीईटी परीक्षा, 3491 रहे अनुपस्थित
अयोध्या में प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) की पहली पाली शुक्रवार को जिले के 28 केंद्रों पर आयोजित हुई। परीक्षा में पंजीकृत 12552 अभ्यर्थियों में से 9061 ने परीक्षा दी, 3491 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह कुल 72.19 फीसदी अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया और 27.81 फीसदी ने परीक्षा छोड़ दी। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार, जिले के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, साकेत पीजी कॉलेज सहित विभिन्न विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। साकेत पीजी कॉलेज में चार ब्लॉक बनाए गए थे। वहीं, जेबी एकेडमी में 600 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 420 परीक्षा में शामिल हुए। एमआईएस इंटरनेशनल स्कूल देवकाली में 426 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।