{"_id":"6af85a4193a9dc9edc0407a0","slug":"video-traffic-congestion-occurred-multiple-times-throughout-the-day-on-bhai-dooj-2026-11-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"भैया दूज पर दिन में कई बार बने जाम के हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भैया दूज पर दिन में कई बार बने जाम के हालात
गजरौला। भैया दूज पर दिन में कई बार जाम के हालात बने। चौपला पर इस कदर जाम लगा कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। लोग गलियों के बीच से होकर निकले। फाजलपुर फाटक पर भी जाम लगा।
बुधवार को भैया दूज पर बहनें अपने भाइयों को तिलक लगाकर मंगल कामना करने के लिए उनके घर पहुंचीं। भाइयों को नारियल प्रदान कर उनकी दीर्घायु की कामना की। कुछ भाई खुद ही अपनी बहनों के घर पहुंचे।
त्योहार के कारण लोग इस कदर घर से निकले कि उनके वाहनों की भारी संख्या के कारण जाम के हालात बनते चले गए। चौपला से लेकर इंदिरा चौक, हसनपुर मार्ग, मुरादाबाद की तरफ और दिल्ली मार्ग पर भी जाम लग गया। चौपला से इंदिरा चौक तक जाम इस तरह लगा कि शाम को पैदल निकलना भी मुश्किल हो गया। उधर फाजलपुर फाटक पर भी कई बार जाम लगा। मगर हैरत की बात यह है कि यातायात को संभालने के लिए कोई
पुलिसकर्मी दिखाई नहीं दिया। सीओ अंजलि कटारिया का कहना है कि जाम नहीं लगा बल्कि वाहन रेंग रेंग कर गंतव्य को रवाना होते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।