Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Bride refuses to marry after noticing the groom limping; wedding procession returns empty-handed.

Amroha News: दूल्हे के लंगड़ाता देख दुल्हन ने निकाह से किया इन्कार, बैरंग लौटी बरात

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Bride refuses to marry after noticing the groom limping; wedding procession returns empty-handed.
मंडी धनौरा। निकाह की तैयारियां चल रही थीं, बराती दावत खा चुके थे और रस्में पूरी होने का इंतजार था। इसी बीच दूल्हे के लंगड़ा कर चलने के तरीके को देखकर दुल्हन ने निकाह करने से साफ इन्कार कर दिया। दुल्हन के फैसले से दोनों पक्षों में हलचल मच गई।
विज्ञापन

परिजनों और बिरादरी के लोगों ने उसे मनाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही। घंटों चली पंचायत के बाद भी मामला नहीं सुलझा और शनिवार सुबह बरात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई।
विज्ञापन

मामला मंडी धनौरा क्षेत्र के एक गांव का है। गांव निवासी युवती की बरात शुक्रवार रात मुरादाबाद जनपद के एक गांव से आई थी। बरातियों के स्वागत और भोजन के बाद निकाह की तैयारियां शुरू हो गईं। इसी दौरान दूल्हे को लंगड़ाकर चलते देखकर दुल्हन पक्ष के लोगों को संदेह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहेलियों के माध्यम से इसकी जानकारी दुल्हन तक पहुंची। उसने खुद दूल्हे को चलते देखा तो निकाह करने से मना कर दिया। दुल्हन पक्ष के एक परिजन ने बताया कि रिश्ता तय करते समय लड़के के पैर में मामूली चोट लगने की बात बताई गई थी।
कहा गया था कि शादी से पहले चोट ठीक हो जाएगी। लेकिन निकाह के समय स्थिति सामने आने पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इसके बाद बिरादरी के लोगों की पंचायत बैठी। कई घंटे तक दोनों पक्षों के बीच बातचीत चली, लेकिन दुल्हन अपने फैसले से पीछे नहीं हटी।

पंचायत में तय हुआ कि दूल्हा पक्ष दुल्हन पक्ष को छह लाख रुपये और शादी में दिया गया दहेज का सामान वापस करेगा। इसके बाद बरात लौट गई। वहीं, सीओ अंजलि कटारिया ने ऐसी किसी घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed