{"_id":"6af8c1ff3c78bada84009e27","slug":"five-crore-rupees-sanctioned-for-widening-of-badaun-bilsi-bijnor-road-jpnagar-news-c-284-1-jpn1023-177806-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बदायूं-बिल्सी-बिजनौर मार्ग के चौड़ीकरण को मिले पांच करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बदायूं-बिल्सी-बिजनौर मार्ग के चौड़ीकरण को मिले पांच करोड़
विज्ञापन
अमरोहा। बदायूं-बिल्सी-बिजनौर मार्ग पर गजरौला से बिजनौर सीमा तक करीब 19 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण होगा। शासन ने इसके लिए पांच करोड़ रुपये जारी किए हैं। सड़क की चौड़ाई सात से बढ़ाकर दस मीटर की जाएगी। साथ ही किनारों पर इंटरलॉकिंग भी कराई जाएगी।
मार्ग का निर्माण कार्य मार्च से चल रहा था, लेकिन वन विभाग की एनओसी नहीं मिलने से बीच में रुक गया था। अब एनओसी मिलने और धनराशि अवमुक्त होने के बाद काम दोबारा शुरू होने की उम्मीद है। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को राहत मिलेगी। अधिशासी अभियंता गौरव रंजन ने बताया कि धनराशि अवमुक्त हो चुकी है। जल्द ही चौड़ीकरण का काम शुरू कराया जाएगा।
......
उझारी में 50 लाख रुपये से बनेंगी चार सीसी रोड
अमरोहा। उझारी नगर पंचायत क्षेत्र में 50 लाख रुपये की लागत से करीब चार सीसी रोड और नालियों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए शासन ने धनराशि अवमुक्त कर दी है। निर्माण से लोगों को सुविधा मिलेगी। नगर पंचायत के वार्ड सात में शेर अली के मकान से पप्पू के मकान तक सीसी रोड और नाली बनाई जाएगी। वार्ड छह और नौ में तसलीम सलमानी के मकान से डॉ. जहीर तक, फहीम के मकान से ढबारसी रोड तक और अनीस के मकान से मोईन कुरैशी के गोदाम तक सीसी रोड व नाली का निर्माण कराया जाएगा। ईओ ने बताया कि धनराशि अवमुक्त हो गई है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
.......