{"_id":"6a8da6ba119084cdfb05632b","slug":"video-raids-conducted-on-two-rasgulla-factories-in-saidanagali-adulterated-rasgullas-and-milk-destroyed-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सैदनगली में दो रसगुल्ला फैक्टरी पर छापा, मिलावटी रसगुल्ला व दूध नष्ट कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैदनगली में दो रसगुल्ला फैक्टरी पर छापा, मिलावटी रसगुल्ला व दूध नष्ट कराया
रक्षाबंधन त्योहार के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तहसील हसनपुर के ग्राम दमगढ़ी में बड़ी कार्रवाई की है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को सुबह 10:30 बजे मैसर्स राधे स्वीट और मैसर्स एमपी स्वीट पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान दोनों फैक्ट्रियों में भारी गंदगी के बीच रसगुल्ले बनते पाए गए। छापेमारी के दौरान राधे स्वीट्स से 250 किलो और एमपी स्वीट्स से 150 किलो घटिया रसगुल्ले बरामद हुए। राधे लाल की फैक्टरी में रसगुल्लों के बर्तनों में मक्खियां और मधुमक्खियां मरी पड़ी थीं। फर्श पर गड्ढे बने थे, जिनमें गंदा पानी भरा था और कीड़े-मच्छर तैर रहे थे। इसी दूषित माहौल में स्टील के डिब्बों में मिठाइयां रखी जा रही थीं। फैक्टरी का खाद्य पंजीकरण भी एक्सपायर हो चुका था और 80 लीटर संदिग्ध दूध का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। वहीं, एमपी स्वीट्स में भी मानक दरकिनार कर बदबूदार मिठाइयां भंडारित की गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।