{"_id":"6942bea566fc10510c0be31d","slug":"video-pal-pana-ka-sapal-le-bgara-lta-tama-2025-12-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"पीले पानी का सेंपल लिए बगैर लौटी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों में लगे सबमर्सिबलों से निकल रहे पीले और दूषित पानी का सेंपल लिए बिना ही टीम वापस लौट गई। किसानों के पूछने पर टीम ने यह नहीं बताया कि वह किस विभाग से थी। उसने किसानों से कोई वार्ता भी नहीं की। इससे किसानों में रोष है।
बसैली, शहवाजपुर डोर व फाजलपुर के किसानों ने आवाज उठाई कि एक औद्योगिक इकाई द्वारा उनके खेतों के आस पास बोरिंग से प्रदूषित जल को नीचे पहुंचा दिया। जिससे उनके खेतों में लगे सबमर्सिबलों से पीला व दूषित पानी निकल रहा है। उनके समर्थन में भाकियू संयुक्त मोर्चा ने भी आवाज उठाई। जिला प्रशासन से प्रदूषित पानी पर रोक लगाने की मांग उठाई। बुधवार को टीम बसैली व शहवाजपुर डोर में गई। यहां से हैंडपंपों के सेंपल लिए। फाजलपुर से भी सेंपल लिए। ग्रामीणों का आरोप है कि टीम ने खेतों में जाकर किसी भी सबमर्सिबल से प्रदूषित पानी का सेंपल नहीं लिया। पीड़ित किसानों से बात तक नहीं की। टीम खेतों में लगे सबमर्सिबलों के पानी का सेंपल लिए बिना ही लौट गई। इससे किसानों में रोष है। उन्होंने डीएम से मांग की है कि खेतों के निकट छोड़े जा रहे प्रदूषित पानी पर रोक लगाई जाए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।