फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Three-year sentence for person convicted of theft and illegal possession of a country-made pistol.

Amroha News: चोरी और तमंचा रखने के दोषी को तीन साल की सजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Three-year sentence for person convicted of theft and illegal possession of a country-made pistol.
अमरोहा। चोरी और अवैध शस्त्र रखने के करीब 15 साल पुराने मामले में अदालत ने गाजियाबाद निवासी निजाम को दोषी करार देते हुए तीन साल के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही 1500 रुपये का जुर्माना लगाया है। फैसला आने के समय निजाम जमानत पर जेल से बाहर था।
विज्ञापन

दोनों मामले रजबपुर थाने से जुड़े हुए हैं और इनकी सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश तृतीय की अदालत में चल रही थी। अभियोजन के अनुसार रजबपुर थाने में तत्कालीन दरोगा जितेंद्र कुमार सिंह ने तीन दिसंबर 2011 को गाजियाबाद के रामनगर मुस्तफाबाद निवासी निजाम को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान बरामद करने का दावा किया था। तलाशी के दौरान उसके पास से तमंचा भी बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी के मामले के साथ अवैध शस्त्र अधिनियम के तहत भी प्राथमिकी दर्ज की थी। पुलिस ने कार्रवाई के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया था। बाद में उसे जमानत मिल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर अदालत ने निजाम को चोरी और अवैध शस्त्र रखने का दोषी माना। इसके बाद एडीजे तृतीय की अदालत ने उसे तीन साल की सजा सुनाई और 1500 रुपये का जुर्माना लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed