{"_id":"6a8f4b64f0d2e956d001b073","slug":"love-on-facebook-now-a-dispute-over-marriage-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-171502-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: फेसबुक पर प्यार...अब शादी के लिए तकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: फेसबुक पर प्यार...अब शादी के लिए तकरार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। फेसबुक पर दोस्ती और फिर तीन साल तक प्रेम प्रसंग के बाद एक माह से बातचीत बंद करने पर आहत हिमाचल प्रदेश की रहने वाली युवती मंगलवार की रात अमरोहा निवासी प्रेमी के घर पहुंच गई। युवती ने हाईवोल्टेज ड्रामा करते हुए प्रेमी से कहा कि शादी कर लो, वरना जान दे दूंगी। हंगामे के दौरान एकत्र लोगों ने युवती को समझाकर शांत कराया और उसके परिजनों को बुलाकर उसे वापस भेज दिया। मामले में फिलहाल कोई पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।
अमरोहा के मोहल्ला बड़ा बाजार निवासी एक कारोबारी के बेटे की करीब तीन साल पहले फेसबुक के जरिये हिमाचल प्रदेश निवासी युवती से दोस्ती हुई थी। फ्रेंड रिक्वेस्ट से शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर लिए और फोन पर बातचीत करने लगे। युवती का आरोप है कि युवक उसे शादी का झांसा देता रहा। युवक भी हिमाचल प्रदेश जाकर उससे मुलाकात करता था। युवती के परिजनों से भी बात करता था।
बताया जा रहा है कि युवक ने युवती को अपने घर का पता भी दिया था। युवती के मुताबिक, करीब एक महीने पहले युवक ने उससे बातचीत बंद कर दी। वह न तो फोन रिसीव करता था और न फेसबुक व व्हाट्सएप पर कोई जवाब नहीं दे रहा था। परेशान होकर युवती मंगलवार रात अमरोहा पहुंच गई। वह बैग में कपड़े लेकर सीधे प्रेमी के घर पहुंची और दहलीज पर ही युवक को बुलाकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
युवती ने स्पष्ट कहा कि वह युवक से शादी करना चाहती है और अगर शादी नहीं हुई तो जान दे देगी। हंगामा बढ़ने पर मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवक के परिजनों ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शादी की मांग पर अड़ी रही। बाद में युवती के परिजनों को सूचना देकर अमरोहा बुलाया गया। चर्चा है कि दोनों पक्षों में बातचीत के बाद शादी के आश्वासन पर युवती के परिजन उसे अपने साथ हिमाचल प्रदेश ले गए। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।