फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Leopard chased a car; fled into a sugarcane field upon hearing the noise made by bikers.

Amroha News: कार के पीछे दौड़ा तेंदुआ, बाइक सवारों के शोर पर गन्ने के खेत में भागा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Leopard chased a car; fled into a sugarcane field upon hearing the noise made by bikers.
अमरोहा। नजरपुर पट्टी स्थित बिजलीघर परिसर में तेंदुआ दिखने के बाद बुधवार को सड़क पर एक कार के पीछे दौड़ता नजर आया। पीछे से बाइक पर आ रहे अमरोहा के मोहल्ला अहमदनगर निवासी रोहित और दिवाकर ने शोर मचाया तो तेंदुआ गन्ने के खेत में भाग गया। लगातार अलग-अलग स्थानों पर तेंदुए की मौजूदगी सामने आने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है और लोग खेतों की ओर जाने से भी बच रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब छह बजे तेंदुआ नजरपुर पट्टी बिजलीघर परिसर में घुस आया था। तेंदुए को देखते ही कर्मचारी भागकर कंट्रोल रूम में पहुंचे और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। एक कर्मचारी ने खिड़की से तेंदुए का वीडियो भी बना लिया था। करीब दस मिनट तक परिसर में घूमने के बाद तेंदुआ दीवार फांदकर गन्ने के खेतों की ओर चला गया था। इसके करीब दो घंटे बाद नन्हेड़ा गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने सड़क पर भी तेंदुआ दिखाई दिया। उसकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद ग्रामीणों में और अधिक दहशत फैल गई। अब नजरपुर पट्टी के पास सड़क पर कार के पीछे तेंदुआ दौड़ने की घटना सामने आई है। बाइक सवार रोहित और दिवाकर ने तेंदुए को देखा तो शोर मचाया। लोगों की आवाज सुनकर तेंदुआ सड़क से हटकर गन्ने के खेत में चला गया। लगातार तेंदुए की गतिविधियां सामने आने के बाद एबजाबाद, मुनव्वरपुर, कोठी खिदमतपुर, पिलकसराय, नंगला, रायपुर, मऊ, खंडसाल, हाजरपुर, सिकंदरपुर, शाहपुर, पैगम्बरपुर, बुडेरना, पट्टी, आदमपुर, चक छावी, सुनपुरा, बीबड़ा कला, बीबड़ा खुर्द, जामनखास, मोहनपुर और कमालपुर समेत 20 से अधिक गांवों के ग्रामीण सतर्क हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए अभियान चलाने की मांग की है।
विज्ञापन

डीएफओ राजीव कुमार ने बताया कि तेंदुए की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। ग्रामीणों को सावधानी बरतने और अकेले खेतों की ओर न जाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
इन गांवों में भी तेंदुए की दहशत
अमरोहा। जिले में तेंदुए की बढ़ती गतिविधियों से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है। पिछले कुछ दिनों में डेढ़ दर्जन से अधिक गांवों में तेंदुआ दिखाई देने या उसके पगचिह्न मिलने की पुष्टि हुई है। कुतुबपुर हमीदपुर, पीठखेड़ा, पेली चौहान, रमपुरा खादर, शाहबाजपुर, मुकारमपुर, सुल्तानपुर, बोरा-बोरी, जाजरू और दाऊदसराय में तेंदुआ देखा गया है। वहीं नौगांवा तगा, डिडौली, बुढ़नपुर, दीपपुर, मूंढा इम्मा और मऊ मय चक समेत अन्य गांवों में भी उसकी हलचल सामने आई है। वन विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में गश्त कर रही हैं और कई जगह पिंजरे लगाए गए थे। इसके बावजूद तेंदुआ पकड़ में नहीं आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed