फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The city air resounded with chants of "Labbaik Ya Rasool Allah."

Amroha News: लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से गूंजी शहर की फिजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
The city air resounded with chants of "Labbaik Ya Rasool Allah."
अमरोहा। पैगंबर-ए-इस्लाम की यौमे विलादत की खुशी में बुधवार को मुस्लिम कमेटी के संयोजन में शहर में जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। नारा-ए-तकबीर अल्लाह-हू-अकबर, आका की आमद मरहबा और लब्बैक या रसूल अल्लाह के नारों से शहर की फिजा गूंज उठी। इस्लामी परचम थामे आशिकाने रसूल का कारवां देर रात नगर पालिका स्थित टाउनहाल पहुंचा, जहां दुआ के साथ जुलूस का समापन हुआ।
विज्ञापन

जश्ने ईद-ए-मिलादुन्नबी को लेकर सुबह से ही शहर में उत्साह का माहौल रहा। बच्चे नए कपड़े पहनकर हाथों में इस्लामी परचम लिए सड़कों पर नजर आए। मुस्लिम कमेटी के संयोजन में जामा मस्जिद चौराहे से जुलूस की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर की गई। तिलावत के बाद निकले जुलूस में बच्चे इस्लामी झंडे थामे चल रहे थे, जबकि वाहनों से नाते नबी के नजराने पेश किए जा रहे थे। जुलूस में बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

मुफ्ती तैय्यब कादरी नईमी की कयादत में मदरसा जामिया नूरिया अशरफूल उलूम के सफेद इस्लामी लिबास पहने तालिबेइल्म आकर्षण का केंद्र रहे। मुस्लिम कमेटी की गाड़ी में सवार जुबैर इब्ने सैफी समेत शायरों ने नात पेश की। कई स्थानों पर जुलूस का फूलों की बारिश कर स्वागत किया गया। अलीजान मंजिल पर उवैस मुस्तफा रिजवी, बड़ा बाजार चौराहे पर अंजुमन रजाकाराने हुसैनी और कोट चौराहे पर अंजुमन तहफ्फुजे अजादारी ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री धार्मिक रामडोल कमेटी के अध्यक्ष कपिल शर्मा ने पदाधिकारियों के साथ तथा भाजपा नेता एवं पूर्व चेयरमैन अतुल कुमार जैन ने भी जुलूस का स्वागत किया। टाउनहाल में मौलाना तौहीद रजा ने मुल्क में अमन-चैन व कौम की सलामती के लिए दुआ कराई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

सदर विधायक महबूब अली, पूर्व एमएलसी परवेज अली, बसपा नेता नवैद अयाज, फरहान खान और कांग्रेस नेता डॉ. मेराज हुसैन समेत कई जनप्रतिनिधि व सामाजिक लोग भी जुलूस में शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। सीओ सिटी डॉ. प्रदीप कुमार और प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस बल के साथ जुलूस में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed