फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   The food safety team had 525 kg of fungus-infested milk cake destroyed and also collected samples.

Amroha News: खाद्य सुरक्षा टीम ने 525 किलो फंगस लगा मिल्क केक नष्ट कराया, नमूने भी लिए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
The food safety team had 525 kg of fungus-infested milk cake destroyed and also collected samples.
अमरोहा/हसनपुर/धनौरा। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह के नेतृत्व में जिलेभर में मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया। टीम ने बताया कि सिहाली जागीर स्थित न्यू स्वीट शॉप और जैनुल स्वीट शॉप पर फंगस लगा 525 किलो मिल्क केक नष्ट कराया।
विज्ञापन

नष्ट कराए गए मिल्क केक की कुल अनुमानित कीमत लगभग 1.57 लाख रुपये बताई जा रही है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मीरा सिंह ने दुकान स्वामियों को साफ-सफाई और भंडारण व्यवस्था में सुधार करने की सख्त हिदायत दी है। रक्षाबंधन पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जाने के दृष्टिगत दूध एवं दुग्ध उत्पाद खोया पनीर मिठाईया के निर्माण स्थलों पर जाकर चेकिंग की गई।
विज्ञापन

विभिन्न स्थानों से दूध, मिल्क केक एवं धनौरा से रंगीन रसगुल्ला के नमूने लिए गए हैं तथा सभी नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। सैदनगली के हरियाणा ग्राम से रिफाकत की डेयरी पर लगभग दो कुंतल दूध में मक्खियां पाई गई। दूध दूषित होने के कारण नष्ट कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम के मुताबिक, गोपाल की मिठाई की दुकान पर काफी मात्रा में बर्फी एवं मिल्क केक बना करके रखा हुआ था। मिल्क केक का नमूना लिया गया। दुकानदार को साफ सफाई के निर्देश दिए गए एवं साथ ही खाद्य पदार्थों में रंगों का इस्तेमाल न करने का भी निर्देश दिया गया। धनौरा के मोहल्ला शिवपुरी स्थित अमित के मिठाई के कारखाने में रंगीन एवं सफेद रसगुल्ले मिले, जहां से रंगीन रसगुल्ले का नमूना संग्रह किया गया है। सभी नमूने जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेज दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरविंद कुमार, राकेश कुमार, मनोज कुमार उपस्थित रहे। सहायक आयुक्त खाद्य विनय कुमार अग्रवाल ने बताया कि यह अभियान लगातार रक्षाबंधन तक जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed