{"_id":"6ac08f49b3b8e016340cc26d","slug":"video-video-hathasatana-ma-rahana-ha-ta-rathha-rathha-kahana-ha-savasathaya-rajayamatara-na-lgavae-jaya-shararama-ka-nara-2026-10-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: ‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है’, स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने लगवाए जय श्रीराम के नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: ‘हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है’, स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने लगवाए जय श्रीराम के नारे
तिलोई में चल रही श्रीराम कथा के मंच से बुधवार रात स्वास्थ्य राज्यमंत्री एवं तिलोई विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह के संबोधन के दौरान धार्मिक नारे लगाए गए। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में उन्होंने कहा, “हिंदुस्तान में रहना है तो राधे-राधे कहना है, वृंदावन में रहना है तो राधे-राधे कहना है।” इसके बाद पंडाल जय श्रीराम और राधे-राधे के उद्घोष से गूंज उठा।
मयंकेश्वर शरण सिंह की ओर से आयोजित श्रीराम कथा में प्रतिदिन शाम छह बजे से रात 11 बजे तक श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा का वाचन शांतनु महाराज कर रहे हैं। बुधवार रात कार्यक्रम में रायबरेली के राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह, गोसाईगंज विधायक अभय सिंह समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
राज्यमंत्री ने कथा के मंच से श्रद्धालुओं से जय श्रीराम और राधे-राधे के नारे लगवाए। उनके संबोधन के बाद श्रद्धालुओं ने भी उत्साह के साथ नारे लगाए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी रही।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।