{"_id":"6af9a96bc1f50c53820c8987","slug":"video-video-asatacalgama-saraya-ka-araghaya-chhatha-maya-sa-maga-aashashha-ghata-para-umaugdha-varata-mahalo-ka-bhaugdha-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, छठ मैया से मांगा आशीष, घाटों पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, छठ मैया से मांगा आशीष, घाटों पर उमड़ी व्रती महिलाओं की भीड़
हाथों में पूजन सामग्री से सजे सूप, सिर पर फल और प्रसाद से भरी टोकरी और मन में छठ मैया के प्रति अटूट आस्था। लोक आस्था के महापर्व छठ पर रविवार शाम गौरीगंज के लोदी बाबा मंदिर के सामने स्थित पक्के तालाब घाट पर ऐसा ही दृश्य दिखाई दिया। व्रती महिलाओं ने जल में खड़े होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। छठ गीतों के बीच महिलाओं ने संतान की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। घाट पर मौजूद परिजनों ने भी पूजा में हिस्सा लिया और जयकारे लगाए।
शाम होने से पहले ही महिलाएं परिवार के साथ घाट पहुंचने लगी थीं। किसी ने ईख से मंडप सजाया तो किसी ने सूप में केला, नारियल, गन्ना, पान और मिष्ठान रखकर पूजा की तैयारी की। सूर्यास्त के समय महिलाओं ने दूध और जल से सूर्य को अर्घ्य दिया। इसके बाद छठ मैया की आराधना कर परिवार के मंगल की कामना की।
गौरीगंज निवासी वंदना ने बताया कि छठ का व्रत परिवार की सुख-शांति और संतान की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस पर्व से उनकी गहरी आस्था जुड़ी है। बरना टिकर निवासी साधना ने कहा कि छठ पूजा में शुद्धता और नियमों का विशेष ध्यान रखा जाता है। कई दिनों की तैयारी के बाद घाट पर सूर्य को अर्घ्य देने का इंतजार रहता है। राजगढ़ निवासी संगीता ने बताया कि वह हर साल श्रद्धा के साथ व्रत रखती हैं।
छठ मैया से परिवार की खुशहाली की प्रार्थना करती हैं। सैदपुर निवासी सुषमा देवी ने कहा कि छठ पर्व परिवार के सभी सदस्यों को एक साथ जोड़ता है। इस पूजा में संतान की सलामती और घर में सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
अर्घ्य देने के बाद महिलाएं पूजा सामग्री लेकर परिजनों के साथ घर लौट गईं। सोमवार भोर में वे फिर घाटों पर पहुंचेंगी। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रत का पारण करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।