{"_id":"6909cdac59e7ac10900576ea","slug":"video-video-amethi-shanpr-haaa-esaaaiiaara-cara-thasabra-taka-ghara-ghara-belo-bharavaega-farama-2025-11-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: Amethi: शुरू हुआ एसआईआर, चार दिसंबर तक घर-घर बीएलओ भरवाएंगे फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: Amethi: शुरू हुआ एसआईआर, चार दिसंबर तक घर-घर बीएलओ भरवाएंगे फार्म
अमेठी सिटी। चुनाव आयोग के निर्देश पर जिले में मंगलवार से विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम शुरू हुआ। अभियान के तहत बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) चार दिसंबर तक घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर मतदाताओं का फार्म भरवाएंगे। सात फरवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाश होगा।
अभियान के तहत जिले के 1489 बूथों पर 1489 बीएलओ लगाए गए हैं। विधानसभावार लगाए गए सभी बीएलओ को किट प्रदान कर दी गई है। एडीएम अर्पित गुप्ता ने बताया कि बीएलओ मतदाता को फार्म की दो प्रतियां देंगे, जिनमें एक पर हस्ताक्षर करवाकर अपने पास सुरक्षित रखेंगे।
बीएलओ तीन बार तक मतदाता के घर जाकर फार्म वितरण और संग्रह का कार्य करेंगे। विधानसभावार पहली मतदाता सूची नौ दिसंबर को प्रकाशित होगी। इसके बाद दावा और आपत्तियां जनवरी तक ली जाएंगी। इस दौरान सुनवाई, सत्यापन और निस्तारण की प्रक्रिया पूरी होगी। अंतिम मतदाता सूची सात फरवरी को होगा।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2003 की मतदाता सूची के आधार पर फार्म में ब्यौरा भरा जाएगा। जिन लोगों को नाम मतदाता सूची में नहीं है, संबंधित विधानसभा के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी की ओर से नोटिस जारी कर उनका विवरण लेते हुए शामिल किया जाएगा। प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज हो, इसके लिए प्रशासन पूर्ण तत्परता से कार्य कर रहा है।
फार्म में देना होगा यह विवरण
फार्म में मतदाता का नाम, एपिक संख्या, भाग संख्या, क्रम संख्या, विधानसभा क्षेत्र का नाम और राज्य आदि पहले से लिखा होगा। फोटो भी छपा रहेगा, अगर मतदाता चाहें तो नई पासपोर्ट साइज फोटो फार्म पर लगा सकते हैं। कहा कि फार्म भरने में कोई दिक्कत आई है तो संबंधित बीएलओ से सहायता ले सकते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।