{"_id":"6908b35113a1acb3fd01bd18","slug":"passengers-were-engulfed-in-flames-people-came-out-screaming-one-passenger-died-one-is-in-critical-condition-datia-news-c-1-1-noi1227-3587374-2025-11-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"खौफनाक मंजर: दतिया से ग्वालियर जा रही बस बनी आग का गोला, लोग चिल्लाते हुए निकले बाहर; एक यात्री की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक मंजर: दतिया से ग्वालियर जा रही बस बनी आग का गोला, लोग चिल्लाते हुए निकले बाहर; एक यात्री की मौत
दतिया जिले के हड़ा पहाड़ क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाइक से टक्कर के बाद बस में अचानक आग भड़क उठी। हादसे में बाइक सवार पति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। उसे उपचार के लिए अस्पताल रेफर किया गया है। बस ग्वालियर की ओर आ रही थी, तभी सामने से आ रही बाइक उससे टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद बस के इंजन से धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग फैल गई।
बस में सफर कर रहे यात्रियों में भगदड़ मच गई। स्थानीय लोगों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। हाईवे पर आग के गोले में तब्दील हुई बस से लोग चिल्लाते हुए बाहर निकलते नज़र आए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद मोटरसाइकिल के पेट्रोल टैंक के फटने से आग तेजी से बस में फैल गई।
सूत्रों के अनुसार, सोमवार को दतिया में भीम आर्मी का एक बड़ा आंदोलन था और यह बस भीम आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा किराए पर ली गई थी, जो दतिया से ग्वालियर की ओर जा रहे थे। आग की सूचना पर पुलिस और दमकल मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक बस बुरी तरह जल चुकी थी। पुलिस हादसे के सटीक कारणों की जांच में जुटी है और मृतक की पहचान की जा रही है। पुलिस का कहना है कि घायल महिला का बयान मिलने के बाद हादसे की पूरी परिस्थितियों का पता चल सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।