{"_id":"6aba482a8bb70560510cbc97","slug":"video-amatha-ma-makhaya-canava-aayakata-ka-khalfa-sayasata-garamaii-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सियासत गरमाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ सियासत गरमाई
अमेठी में वोट चोरी के आरोप को लेकर सियासत तेज हो गई है। विपक्ष लगातार भाजपा और मुख्य चुनाव आयुक्त को घेरने में जुटा है, तो वहीं भाजपा ने विपक्ष पर झूठा प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप लगाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ला ने आज गौरीगंज स्थित भाजपा कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विपक्ष पर जमकर हमला बोला।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस जब भी चुनाव हारती है तो लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को बदनाम करती है। अखबार की रिपोर्ट कोरी कल्पना पर आधारित है और विपक्ष झूठा चुनाव आयोग पर कीचड़ उछाल रहा है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि फॉर्म-6 को लेकर विपक्ष लगातार भ्रम फैला रहा है। फॉर्म-6 मतदाता सूची में नए नाम जोड़ने की वैधानिक प्रक्रिया है, लेकिन विपक्ष इसे वोट चोरी का नाम देकर जनता को गुमराह कर रहा है।
विपक्ष सिर्फ अफवाह फैला रहा है और जनता की भावनाओं से खेल रहा है।उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस और उसके सहयोगी दल चुनाव हारते हैं, तब-तब वह संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाना शुरू कर देते हैं। यह उनकी हताशा को दर्शाता है। चुनाव आयोग जैसी स्वतंत्र और निष्पक्ष संस्था पर सवाल खड़ा करना लोकतंत्र का अपमान है।
सुधांशु शुक्ला ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र में विश्वास रखती है और जनता के फैसले का सम्मान करती है, जबकि विपक्ष हार को पचा नहीं पा रहा है और झूठे नैरेटिव गढ़ रहा है। जनता सब समझती है और आने वाले चुनाव में इसका जवाब देगी।इस दौरान जिला प्रबक्त चंद्रमौली सिंह और मुसाफिरखाना नगर पंचायत अद्यक्ष बृजेश गुप्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।