{"_id":"6aba1d4b258c87474207d08f","slug":"video-amatha-ma-brasha-na-bgaugdha-rasaii-ka-bjata-sabjaya-ka-thama-ma-jabrathasata-bugdhhatara-2026-09-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में बारिश ने बिगाड़ा रसोई का बजट, सब्जियों के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में बारिश ने बिगाड़ा रसोई का बजट, सब्जियों के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी
अमेठी में लगातार हो रही बारिश ने खेतों के साथ आम परिवारों की रसोई का हिसाब भी बिगाड़ दिया है। मंडियों में आवक कम होने से सब्जियों के दाम तेजी से बढ़े हैं। हालात यह हैं कि कुछ दिन पहले 20 रुपये किलो बिकने वाली सब्जियां अब 60 से 80 रुपये तक पहुंच गई हैं। जिले के बाजारों में खरीदारी करने पहुंचे लोगों का कहना है कि महंगाई के चलते थाली से पसंद की सब्जियां कम होती जा रही हैं। प्रदेश के दूसरे जिलों में भी बारिश के कारण आवक घटने और सब्जियों के दाम बढ़ने की खबरें सामने आई हैं।
सब्जी विक्रेता सुनील जायसवाल, अनिल कुमार और रवि ने बताया कि खेतों में पानी भरने, तुड़ाई प्रभावित होने और रास्तों पर जलभराव के कारण माल कम पहुंच रहा है। इसका सीधा असर फुटकर बाजार पर पड़ रहा है।
गृहिणी सरोज देवी ने कहा कि पहले सौ रुपये में कई तरह की सब्जियां आ जाती थीं, अब इतनी रकम में दो-तीन सब्जियां ही मिल पा रही हैं। कविता के अनुसार बच्चों की पसंद की सब्जियां खरीदना मुश्किल हो गया है। रीना ने बताया कि परिवार का मासिक बजट पहले से तय है, लेकिन रोज बढ़ते भाव से खर्च संभालना कठिन हो रहा है। शांति देवी ने कहा कि महंगाई के कारण दाल या आलू जैसी सस्ती चीजों से काम चलाना पड़ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।