{"_id":"6a97ad96817983bb200c7ea6","slug":"video-video-nahara-ma-mal-40-varashhaya-yavaka-ka-shava-magalvara-sabha-sa-tha-lpata-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नहर में मिला 40 वर्षीय युवक का शव, मंगलवार सुबह से था लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नहर में मिला 40 वर्षीय युवक का शव, मंगलवार सुबह से था लापता
अंबेडकरनगर। आलापुर क्षेत्र में मंगलवार सुबह घर से निकले 40 वर्षीय उमेश का शव बुधवार सुबह शाहपुर औरांव नहर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ख्वाजेबड़ापुर गांव निवासी राम केदार के पुत्र थे।
परिजनों के अनुसार उमेश मंगलवार सुबह घर से निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटे। इसके बाद परिवार के लोग उनकी तलाश में जुटे थे। बुधवार सुबह नहर में शव मिलने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान उमेश के रूप में की।
इंस्पेक्टर बीरेंद्र बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई की। उमेश गांव और आसपास के बाजारों में बिजली की लाइट बनाने का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। शव पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया नहर में डूबने से मौत की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।